कानपुर देहात में बवाल: ADM अमित कुमार पर महिलाओं से बदसलूकी के गंभीर आरोप
कानपुर। कानपुर देहात से प्रशासन को कठघरे में खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। जिले के उप जिलाधिकारी अमित कुमार पर महिला कर्मियों, विशेषकर आशा बहुओं, के साथ बदसलूकी और अभद्र भाषा के प्रयोग के गंभीर आरोप लगे हैं।
महिला कर्मियों ने यह भी आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान ADM ने एक महिला का मोबाइल फोन छीन लिया, जिससे मौके पर माहौल और तनावपूर्ण हो गया। महिलाओं का कहना है कि वे अपनी समस्याएं शांतिपूर्वक रख सकती थीं, लेकिन प्रशासन की ओर से उन्हें दबाने की कोशिश की गई।
घटना के बाद ADM कार्यालय के बाहर हंगामा शुरू हो गया। बड़ी संख्या में आशा बहुएं और महिला कर्मी एकत्रित हो गईं और ADM के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगीं। उनका कहना है कि यदि प्रशासनिक अधिकारी ही महिलाओं के सम्मान की रक्षा नहीं करेंगे, तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे रखे।
इस पूरे मामले ने एक बार फिर महिला सम्मान और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन बढ़ते दबाव के बीच जांच और कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।
अब यह देखना बाकी है कि कानपुर देहात प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और आरोपों पर ADM अमित कुमार की सफाई क्या होगी।
देखें पूरा वीडियो...
