नगरपालिका इंटर कॉलेज नलकूप पर तैनात संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत..शरीर पर मिले गंभीर चोटों के निशान

On
अर्चना सिंह Picture



औरैया। उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित नगरपालिका इंटर कॉलेज परिसर में नलकूप पर कार्यरत एक संविदा कर्मी की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान किशन गुप्ता (20 वर्ष) पुत्र अशोक गुप्ता, निवासी गोविंद नगर के रूप में हुई है। वह नगरपालिका के नलकूप पर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।

बीती रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर किशन गुप्ता की तबीयत अचानक बिगड़ने की सूचना मिली, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में 50 शैय्या जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही औरैया सदर कोतवाली पुलिस, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तथा फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे मामला और भी संदिग्ध प्रतीत होने लगा।

मृतक के पिता अशोक गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व्यक्ति सहित कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी औरैया सदर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

पीएम मोदी ने की 'प्रगति' की 50वीं बैठक की अध्यक्षता; 85 लाख करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ‘प्रगति’ (सक्रिय शासन और समय पर कार्यान्वयन) मंच की 50वीं बैठक की...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने की 'प्रगति' की 50वीं बैठक की अध्यक्षता; 85 लाख करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने सीएम योगी से की भेंट

लखनऊ। मुम्बई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने सीएम योगी से की भेंट

पुलिस जवानों को नए साल में पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उप निरीक्षक

   देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए नया साल पदोन्नति की सौगात लेकर आया है। पुलिस मुख्यालय ने नववर्ष के...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
पुलिस जवानों को नए साल में पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उप निरीक्षक

भदोही में 17 करोड़ का जीएसटी घोटाला: 96 करोड़ के फर्जी ई-बिल मामले में बरेली और बुलंदशहर के दो ठग गिरफ्तार

-औराई में दर्ज किया था मामला, जाँच में हुआ बड़ा खुलासाभदोही। पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
भदोही में 17 करोड़ का जीएसटी घोटाला: 96 करोड़ के फर्जी ई-बिल मामले में बरेली और बुलंदशहर के दो ठग गिरफ्तार

दो दिनों से तालाब में घुसी महिला पुलिस को कर रही 'राम-राम', बचाव दल की टीमें जुटीं

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र में बंद पड़ी खुली खदान परियोजना 'हरद' के जलभराव...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
दो दिनों से तालाब में घुसी महिला पुलिस को कर रही 'राम-राम', बचाव दल की टीमें जुटीं

उत्तर प्रदेश

मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने सीएम योगी से की भेंट

लखनऊ। मुम्बई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने सीएम योगी से की भेंट

भदोही में 17 करोड़ का जीएसटी घोटाला: 96 करोड़ के फर्जी ई-बिल मामले में बरेली और बुलंदशहर के दो ठग गिरफ्तार

-औराई में दर्ज किया था मामला, जाँच में हुआ बड़ा खुलासाभदोही। पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
भदोही में 17 करोड़ का जीएसटी घोटाला: 96 करोड़ के फर्जी ई-बिल मामले में बरेली और बुलंदशहर के दो ठग गिरफ्तार

मुरादाबाद में भीषण रेल हादसा: रेलवे ट्रैक पार करते समय दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत; परिवार में मचा कोहराम

   मुरादाबाद।  उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दो सगी बहनों की ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भीषण रेल हादसा: रेलवे ट्रैक पार करते समय दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत; परिवार में मचा कोहराम

भैंस चोरी का खुलासा: बेहट पुलिस ने शातिर पशु चोर को किया गिरफ्तार, 5200 रुपये बरामद

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने भैस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर पशु चोर को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
भैंस चोरी का खुलासा: बेहट पुलिस ने शातिर पशु चोर को किया गिरफ्तार, 5200 रुपये बरामद