मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने सीएम योगी से की भेंट

On
अर्चना सिंह Picture



लखनऊ। मुम्बई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अमरजीत मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शाल ओढ़ाकर और पुस्तक भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

भेंट के बाद अमरजीत मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते आठ वर्षों में अराजकता की छवि से बाहर निकलकर सुशासन और जनविश्वास का नया मानक स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ अब केवल अपराध के विरुद्ध कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नैतिक शासन के नवसृजन का प्रतीक बन चुकी है। योगी जी के नेतृत्व ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सुशासन नारे से नहीं, बल्कि नीयत से बनता है। उन्होंने कहा कि कभी भू-माफियाओं द्वारा गरीबों की जमीनों पर जबरन कब्जा कर लिया जाता था, लेकिन योगी सरकार ने ऐसी जमीनों को मुक्त कराकर वास्तविक हकदारों को सौंपा, जो नए उत्तर प्रदेश की स्पष्ट तस्वीर प्रस्तुत करता है।

भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के विजन के अनुरूप धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों के समग्र विकास और आधुनिक पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के चलते उत्तर प्रदेश आज घरेलू पर्यटन में देश में प्रथम और विदेशी पर्यटन में चौथे स्थान पर पहुंच चुका है। पहले उत्तर प्रदेश की पहचान अराजकता से होती थी, वहीं आज कानून-व्यवस्था, विकास और विश्वास की मिसाल दिखाई देती है। योगी जी के नेतृत्व में शासन को दृढ़ता मिली है, प्रशासन को गति और जनता को निडर होकर आगे बढ़ने का भरोसा मिला है।

अमरजीत मिश्र ने कहा कि अपराध के विरुद्ध कठोरता, गरीबों के प्रति करुणा और विकास के प्रति स्पष्ट दृष्टि यह त्रिवेणी आज उत्तर प्रदेश की नई पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बनी सड़कें केवल ढांचा नहीं हैं, बल्कि संभावनाओं को जोड़ने का माध्यम है और आए निवेश ने युवाओं के भविष्य को दिशा दी है।आज उत्तर प्रदेश वह प्रदेश है जहां कानून चलता है, नीति बोलती है और नेतृत्व भरोसा देता है। यह परिवर्तन केवल वर्तमान की उपलब्धि नहीं, बल्कि भविष्य की मजबूत और आत्मविश्वास से भरी नींव है।

अमरजीत मिश्र ने मुम्बई महानगर पालिका के आगामी चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा को इसमें बढ़त मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की विकास नीतियों से जनता संतुष्ट है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

पीएम मोदी ने की 'प्रगति' की 50वीं बैठक की अध्यक्षता; 85 लाख करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ‘प्रगति’ (सक्रिय शासन और समय पर कार्यान्वयन) मंच की 50वीं बैठक की...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने की 'प्रगति' की 50वीं बैठक की अध्यक्षता; 85 लाख करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने सीएम योगी से की भेंट

लखनऊ। मुम्बई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने सीएम योगी से की भेंट

पुलिस जवानों को नए साल में पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उप निरीक्षक

   देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए नया साल पदोन्नति की सौगात लेकर आया है। पुलिस मुख्यालय ने नववर्ष के...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
पुलिस जवानों को नए साल में पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उप निरीक्षक

भदोही में 17 करोड़ का जीएसटी घोटाला: 96 करोड़ के फर्जी ई-बिल मामले में बरेली और बुलंदशहर के दो ठग गिरफ्तार

-औराई में दर्ज किया था मामला, जाँच में हुआ बड़ा खुलासाभदोही। पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
भदोही में 17 करोड़ का जीएसटी घोटाला: 96 करोड़ के फर्जी ई-बिल मामले में बरेली और बुलंदशहर के दो ठग गिरफ्तार

दो दिनों से तालाब में घुसी महिला पुलिस को कर रही 'राम-राम', बचाव दल की टीमें जुटीं

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र में बंद पड़ी खुली खदान परियोजना 'हरद' के जलभराव...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
दो दिनों से तालाब में घुसी महिला पुलिस को कर रही 'राम-राम', बचाव दल की टीमें जुटीं

उत्तर प्रदेश

मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने सीएम योगी से की भेंट

लखनऊ। मुम्बई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने सीएम योगी से की भेंट

भदोही में 17 करोड़ का जीएसटी घोटाला: 96 करोड़ के फर्जी ई-बिल मामले में बरेली और बुलंदशहर के दो ठग गिरफ्तार

-औराई में दर्ज किया था मामला, जाँच में हुआ बड़ा खुलासाभदोही। पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
भदोही में 17 करोड़ का जीएसटी घोटाला: 96 करोड़ के फर्जी ई-बिल मामले में बरेली और बुलंदशहर के दो ठग गिरफ्तार

मुरादाबाद में भीषण रेल हादसा: रेलवे ट्रैक पार करते समय दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत; परिवार में मचा कोहराम

   मुरादाबाद।  उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दो सगी बहनों की ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भीषण रेल हादसा: रेलवे ट्रैक पार करते समय दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत; परिवार में मचा कोहराम

भैंस चोरी का खुलासा: बेहट पुलिस ने शातिर पशु चोर को किया गिरफ्तार, 5200 रुपये बरामद

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने भैस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर पशु चोर को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
भैंस चोरी का खुलासा: बेहट पुलिस ने शातिर पशु चोर को किया गिरफ्तार, 5200 रुपये बरामद