‘जनता दर्शन’ : ठंड में आने वाले फरियादियों के लिए रैनबसेरे में रुकने की कराएं व्यवस्था: सीएम योगी

On
अर्चना सिंह Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर से आए फरियादियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनीं और प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपदों में भी ‘जनता दर्शन’ में फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचते हैं, लेकिन लखनऊ में होने वाले ‘जनता दर्शन’ में भी बड़ी संख्या में फरियादी आते हैं। ‘जनता दर्शन’ में शामिल होने के लिए एक दिन पहले रात में ही वे राजधानी पहुंच जाते हैं। यहां आने वाले फरियादी रैन बसेरों में रूकें, सरकार ने रैन बसेरों में समुचित व्यवस्था की है।

उन्होंने लखनऊ प्रशासन को निर्देश दिया कि वे समय-समय पर रैन बसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहें और यह सुनिश्चित करें कि रैन बसेरों में रहने वालों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय ठंड काफी पड़ रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि पहले जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान के पास पहुंचें और अपनी समस्याओं से अवगत कराएं। प्रशासन स्तर पर हर समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है। सभी जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान को निर्देश दिया कि प्रतिदिन जनता की समस्याएं सुनें और उनका निराकरण कराएं, जिससे उन्हें ठंड के मौसम में लखनऊ न आना पड़े।
‘जनता दर्शन’ में कुछ फरियादी इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर भी पहुंचे थे। इस पर मुख्यमंत्री ने उनका प्रार्थना पत्र लिया और कहा कि आप अस्पताल से एस्टिमेट बनवाकर दीजिए। सरकार पहले दिन से ही इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। सरकार का संकल्प है कि इलाज के अभाव में किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

और पढ़ें मुंबई में तनिशा मुखर्जी के विंटर फैशन ने बढ़ाई दिसंबर की गर्मी; ग्लैमर और कंफर्ट का लाजवाब संगम

‘जनता दर्शन’ में कुछ मामले जमीन कब्जे के भी आए। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रूख अपनाते हुए इसकी जांच कराते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धान खरीद के मामलों को लेकर पहुंचे किसानों की शिकायत सुनकर उन्होने तत्काल संबंधित प्रशासन को समाधान के लिए निर्देशित किया। किसानों की समस्याओं का निदान ही सरकार की प्राथमिकता है।

और पढ़ें सीएएफ कैंप में आपसी रंजिश ने ली जवान की जान, सोते समय साथी जवान ने मारी गोली

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने बूट पॉलिश करने वाले कर्मचारियों के जूते पॉलिश किए..श्रमिकों के प्रति सम्मान की तस्वीरें वायरल

   मुंबई। मुंबई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित साटम का रेलवे बूट पॉलिश करने वाले कर्मचारियों के जूते पॉलिश...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने बूट पॉलिश करने वाले कर्मचारियों के जूते पॉलिश किए..श्रमिकों के प्रति सम्मान की तस्वीरें वायरल

गल्ला व्यापारी के मुनीम से 14 लाख की लूट का खुलासा, तीनों आरोपी गिरफ्तार

   सागर । मध्यप्रदेश के सागर जिला मुख्यालय में मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोलाली पुल, खुरई रोड पर गल्ला व्यापारी के...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
गल्ला व्यापारी के मुनीम से 14 लाख की लूट का खुलासा, तीनों आरोपी गिरफ्तार

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले के आरोपित क्रिश्चियन मिशेल की जमानत की शर्तों में आंशिक रुप से बदलाव की अनुमति

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले के आरोपित क्रिश्चियन मिशेल की जमानत की शर्तों...
Breaking News  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  दिल्ली 
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले के आरोपित क्रिश्चियन मिशेल की जमानत की शर्तों में आंशिक रुप से बदलाव की अनुमति

हरियाणा में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल: 1 जनवरी से 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन का ऐलान..कड़ाके की ठंड के बीच सरकार का बड़ा फैसला

   चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में लगातार बढ़ती ठंड एवं शीतलहर के मद्देनजर सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल: 1 जनवरी से 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन का ऐलान..कड़ाके की ठंड के बीच सरकार का बड़ा फैसला

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हिंसा के विरोध में प्रदर्शन, पुतला फूंका

फिरोजाबाद। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा और हिंदू युवक दीपू दास की निर्मम हत्या के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हिंसा के विरोध में प्रदर्शन, पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश

फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़, दो पेशेवर जमानतदार गिरफ्तार

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में शाहगंज कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले फर्जी जमानत गिरोह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़, दो पेशेवर जमानतदार गिरफ्तार

सहारनपुर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री युनूस का पुतला दहन

सहारनपुर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिहादियों द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री युनूस का पुतला दहन

सहारनपुर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, दिलाई शपथ

सहारनपुर। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाआंे व छात्राओं को बाल विवाह मुक्त भारत के प्रति जागरूक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, दिलाई शपथ