उप्र के झांसी के सर्राफा व्यापारियों का फैसला : चाहे बुर्का हो या घूंघट, बिना चेहरा दिखाए नहीं मिलेंगे जेवर

On

झांसी। उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी में सीपरी बाजार क्षेत्र के सर्राफा व्यापारियों ने अनोखी और सख्त पहल शुरू की है। अब चेहरा ढककर आने वाले ग्राहकों को गहने नहीं मिलेंगे। फिर चाहे महिला ग्राहक बुर्के में हो या घूंघट में अथवा पुरुष ने नकाब पहना हो। ऐसे सभी ग्राहकों को सर्राफा व्यापारी गहने नहीं दिखाएंगे। इसको लेकर व्यापारियों ने अपनी दुकानों के बाहर पोस्टर लगा दिए हैं। सर्राफा व्यापारियों का कहना है- जब से सोने-चांदी के रेट बढ़े, तब से चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। पुरुषों के साथ महिलाएं भी चोरी कर रही हैं। इस पहल में पुलिस ने भी अपनी सहमति जताई है।

सीपरी बाजार के सर्राफा बाजार में सर्राफा व्यापार मंडल के सर्राफा कारोबारियों ने मीटिंग की। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि नकाबपोश ग्राहकों को गहने नहीं बेचे जाएंगे। पुलिस की सहमति से दुकानों के अंदर और बाहर पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें लिखा है कि दुकान के अंदर चेहरा खोलकर खरीददारी करें। यदि चेहरा ढका होगा तो वह गहने नहीं बेचेंगे, क्योंकि अधिकांश घटनाएं नकाब की आड़ में महिलाएं या फिर पुरूष अंजाम देते हैं, जिन्हें पहचान पाना मुश्किल होता है।

सीपरी बाजार सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष उदय सोनी ने बताया- यह पहल 1 जनवरी 2026 से शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इसके पीछे का उद्देश्य किसी को आहत करना नहीं है। जब से सोने-चांदी के भाव तेजी से बढ़े हैं। तब से ज्वेलर्स शॉप में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी। चोरों में जो महिलाएं हुआ करती हैं, वे मुंह पर नकाब बांधती हैं। चोरी के बाद घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है। मगर नकाब की वजह से वे पकड़ी नहीं जाती। अगर पुलिस पकड़ भी लेती है तो कारोबारी उन्हें पहचान नहीं पाता। महिलाओं के साथ पुरुष भी नकाब पहनकर आ जाते हैं और गहने चोरी कर ले जाते हैं।

मीटिंग में हुआ फैसला

अध्यक्ष उदय सोनी ने बताया हम सब सर्राफा व्यापारियों ने एक मीटिंग की। उसमें तय हुआ कि हम सभी सर्राफा कारोबारी उन्हीं लोगों से व्यापार करेंगे, जो लोग नकाब खोलकर खरीददारी करेंगे। जो महिलाएं नकाब नहीं खोलती हैं, व्यापारी उन्हें गहने नहीं दिखाएंगे। न ही गहने बेचेंगे। सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानों में पोस्टर भी लगा दिए हैं। उनका कहना है कि हमारा व्यापारी सुरक्षित रहे, माल बिके या न बिके। व्यापारियाें के अनुसार पोस्टर पर सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद मिश्रा की सहमति है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

वाराणसी में पंकज चौधरी का बड़ा बयान! “जी-राम-जी बिल से 125 दिन रोजगार की गारंटी

वाराणसी। वाराणसी से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने वाराणसी दौरे...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में पंकज चौधरी का बड़ा बयान! “जी-राम-जी बिल से 125 दिन रोजगार की गारंटी

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी का वीडियो फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने का आदेश दिया

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सत्तापक्ष और विपक्ष की मांग...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी का वीडियो फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने का आदेश दिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बड़ा बयान: "भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक है नई पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था

   वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बड़ा बयान: "भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक है नई पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, वकीलों ने की जांच की मांग

पटना। पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से गुरुवार को हड़कंप मच गया। धमकी भरा संदेश...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, वकीलों ने की जांच की मांग

पश्चिम यूपी में प्रचंड ठंड, बर्फीली चेतावनी जारी, 9-11 जनवरी में मिलेगी आंशिक राहत

मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में प्रचंड ठंड के प्रकोप ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। गलन और ठिठुरन से लोगों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
पश्चिम यूपी में प्रचंड ठंड, बर्फीली चेतावनी जारी, 9-11 जनवरी में मिलेगी आंशिक राहत

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में पंकज चौधरी का बड़ा बयान! “जी-राम-जी बिल से 125 दिन रोजगार की गारंटी

वाराणसी। वाराणसी से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने वाराणसी दौरे...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में पंकज चौधरी का बड़ा बयान! “जी-राम-जी बिल से 125 दिन रोजगार की गारंटी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बड़ा बयान: "भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक है नई पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था

   वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बड़ा बयान: "भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक है नई पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था

पश्चिम यूपी में प्रचंड ठंड, बर्फीली चेतावनी जारी, 9-11 जनवरी में मिलेगी आंशिक राहत

मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में प्रचंड ठंड के प्रकोप ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। गलन और ठिठुरन से लोगों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
पश्चिम यूपी में प्रचंड ठंड, बर्फीली चेतावनी जारी, 9-11 जनवरी में मिलेगी आंशिक राहत

सीएम योगी का जनता दर्शन: "हर पीड़ित की समस्या का समाधान सरकार की जिम्मेदारी"; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

-जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं-सीएम के निर्देश - शीघ्रता से समस्याओं का निस्तारण करें...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
सीएम योगी का जनता दर्शन: "हर पीड़ित की समस्या का समाधान सरकार की जिम्मेदारी"; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश