आतंकी संबंधों काे लेकर एनआईए-एटीएएस ने बाराबंकी से युवक काे किया गिरफ्तार
बाराबंकी। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की सयुंक्त टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक संदिग्ध व्यक्ति को उठाया है। युवक पर आतंकियों से संपर्क होने का शक है। घर में तलाशी के दाैरान टीम काे काेई सामग्री नहीं मिली है।
बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पुष्टि करते हुए बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद स्थित हिंद इंस्टीट्यूट में जांच टीम पहुंची थी। यहां से बदोसराय थाना क्षेत्र स्थित खोर एत्मादपुर गांव निवासी राम लखन को हिरासत में लिया है। वह दिल्ली में एक ऑटो स्पेयर पार्ट्स कंपनी में काम करता है और अपनी कैंसर पीड़ित मां के इलाज के लिए दो दिन पहले बाराबंकी आया था।
पुलिस की ओर से बताया गया कि राम लखन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। उसका ‘रामलखन पासी 3628’ नाम से फेसबुक अकाउंट है, जिसके करीब 6.3 हजार फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उसने एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें दो फरवरी को सीतापुर स्थित महाराजा छीता पासी के किले पर जाने का जिक्र था। जांच एजेंसियां इस पहलू को भी खंगाल रही है।
पकड़े गए संदिग्ध राम लखन के छोटे भाई शिवम ने बताया कि कैंसर पीड़ित मां का इलाज हिंद इंस्टीट्यूट में चल रहा है। पिता झम्मन और भाई राम लखन अस्पताल में मां के साथ माैजूद थे, तभी बाहर से आई टीम भाई काे अपने साथ ले गई है। छह गाड़ियों में मौजूद टीम गांव पहुंचकर मशीनों की मदद से करीब आधे घंटे तक घर की तलाशी ली, लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, राम लखन के पिता झम्मन ने 16 बीघा में से 8 बीघा जमीन काे गिरवीं रखकर अपनी पत्नी इलाज कर रहे हैं। परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है।
बाराबंकी के एसपी ने हिरासत की पुष्टि करते हुए बताया कि बदोसराय के खोर एतमादपुर गांव और हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में छापेमारी की गई है। राम लखन पर आतंकियों से कनेक्शन होने का शक है। एटीएस और एनआईए की टीम उसे लखनऊ में ले जाकर पूछताछ कर है। स्थानीय स्तर पर भी पुलिस की जांच जारी है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां