मेरठ। श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, फूल बाग कॉलोनी में श्री भक्तामर महाअर्चना निरन्तर विगत सात वर्षों से 48 श्लोक पढ़कर भक्ति भाव से कराई जा रही है। इस बार भी इसे कराने का सौभाग्य अंकुर जैन, हिमानी जैन पुरानी मोहनपुरी निवासी परिवार को प्राप्त हुआ।
समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि जैन मंदिर की वेदी में विराजित आदिनाथ भगवान की मूलनायक प्रतिमा के सम्मुख भक्तामर महाअर्चना का कार्यक्रम हुआ। शास्त्रों के अनुसार इस स्रोत में अपार शक्तिया विद्यमान हैं। इसमें भगवान आदिनाथ की महिमा, गुणों और शक्तियों का वर्णन किया गया है। इसका नियमित पाठ करने से मन को शांति मिलती है। इस स्तोत्र को प्रातः से रात्री तक किसी भी समय पढ़ा जा सकता है। क्योकि यह भक्ति प्रधान स्रोत है। अध्यक्ष हेमंत जैन द्वारा वेदी में विराजमान श्रीआदिनाथ भगवान की मूलनायक प्रतिमा के सम्मुख श्रीभक्तांमर महाअर्चना मे संस्कृत भाषा के 48 श्लोकों का उच्चारण किया।
इसके बाद 48 दीपकों को स्वास्तिक के मांडले पर एक-एक श्लोक पढ़ते हुए भक्तों द्वारा विनोद जैन ने जयकारों की घोष के साथ दीपक विराजमान कराए। तत्पश्चात भक्तों ने सामूहिक आरती कर आशिका मस्तक पर लगाई तदोपरांत राजेंद्र जैन ने शास्त्र सभा में जैन धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत मे समय बद्धता के दो पुरस्कार लकी ड्रा द्वारा निकाले गए और विजेताओं को श्री अंकुर जैन व श्रीमति हिमानी जैन ने पुरस्कार देकर सम्मानित कर सभी भक्तों को प्रभावना का वितरण किया।