उन्नाव में शादी बना तमाशा! वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार!
उन्नाव। बड़ी और चौंकाने वाली खबर उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सामने आई है, जहां शादी का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया। वरमाला हो चुकी थी, दूल्हा मंडप में भांवर का इंतजार कर रहा था, और तभी दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई।यह मामला पुरवा थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव का है। यहां पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी की रस्में चल रही थीं। वरमाला भी हो चुकी थी, लेकिन जब भांवर का समय आया तो दुल्हन अचानक गायब हो गई।
इस घटना से दोनों पक्षों में भारी तनाव फैल गया। गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और मामला सीधे थाने तक पहुंच गया।दुल्हन के पिता ने प्रेमी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। युवती की तलाश जारी है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।यानी जिस बेटी की विदाई होनी थी, उसी बेटी के फरार होने से शादी का मंडप मातम में बदल गया। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
