मेरठ। मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतगर्त मुस्लिम महिलाओं और छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के प्रति जागरूक किया है।
मेरठ के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीम शक्ति दीदी महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा स्कूलों, कालेज मन्दिरों, बाजारों, अस्पतालों और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चौपाल लगाकर मुस्लिम महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं एवं महिलाओं को शिकायतों के निस्तारण हेतु विभिन्न हेल्प लाइन नं 1090 112 1098 181 1076 1930 102 108 व महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं बेटी बचाओ बेटी पढाओ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना बैकिग करस्पोंडेट सखी आदि व छात्राओं को गुड टच बैड टच के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के संचालन को सम्बन्ध में जागरुक किया गया। इसी के साथ कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओ को कार्यस्थल पर महिलाओ के साथ लैंगिक उत्पीडन pocso act बाल श्रम व साईबर अपराध से सम्बन्धित कानूनी प्राविधानो के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया।