मेरठ में फर्जी दस्तावेजों से डी फार्मा डिग्री दिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
14.png)
मेरठ। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना पल्लवपुरम की महिला सशक्तिकरण टीम द्वारा दो वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार कर फर्जी दस्तावेज व धोखाधड़ी का खुलासा किया है। महिला सशक्तिकरण टीम ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया हुआ है।
जिसके क्रम में फरार अभियुक्त संजीव कुमार पुत्र इश्वर नि0 बी-170 फेस-1 पल्लवपुरम मेरठ और योगेश कुमार पुत्र विक्रम सिंह नि0370/1 कृष्णा नगर थाना पल्लवपुरम मेरठ को गिरफ्तार कर कोर्ट में जरूरी कार्यवाही के लिए पेश कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिंनाक 23 मार्च 24 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर अभियुक्तों द्वारा महिला के पुत्र का डी फार्मा डिप्लोमा दिलवाने के नाम पर 1.80 हजार रुपये हड़प लिए थे। इसके बाद फर्जी अभिलेखों के आधार पर विभिन्न कोर्सों की मान्यता व फर्जी प्रशिक्षण देने तथा बिना प्रशिक्षण दिए छात्रों की फर्जी उपस्थिति दर्शाकर अवैध डिग्री व डिप्लोमा दिलाने और रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
अभियुक्त डेढ़ साल से फरार थे। जिन्हें प्रभारी निरीक्षक थाना पल्लवपुरम मय महिला सशक्तिकरण टीम द्वारा गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। संजीव कुमार पेशेवर अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर अन्य फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले भी पंजीकृत हैं।