कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण, शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश देना एवं समाज में महिलाओं के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करना था। एसएसपी ने महिलाओं को सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में जागरूक करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वर्गों में योगदान देने वाली महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित वर्गों में शामिल थीं।
शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाएं।
खेल-कूद में प्रदर्शन करने वाली महिलाएं।
चिकित्सा विभाग में सेवा देने वाली महिलाएं।
पत्रकारिता एवं मीडिया में योगदान देने वाली महिलाएं।
आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता।
कवयित्री एवं समाज कल्याण में योगदान देने वाली महिलाएं।
इस अवसर पर 101 महिलाओं और बालिकाओं को बहादुरी एवं समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया। इसी के साथ पुलिस का सहयोग करने वाली महिलाएं और पुलिस हितधारक इस कार्यक्रम में सम्मानित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने महिलाओं के सशक्तिकरण एवं समाज में उनकी भूमिका को उजागर करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस प्रकार मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत महिलाओं के सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम समाज में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।