पुलिस कांस्टेबल ने महिला का किया पीछा, गाड़ी नंबर से पता निकाल कर इंस्टा पर भेजे फर्जी मैसेज; सवालों के घेरे में पुलिस का भरोसा

Gurugram News: गुरुग्राम की साइबर सिटी में एक महिला इन्फ्लुएंसर ने पुलिस कांस्टेबल पर पीछा करने और गाड़ी नंबर से उसका पता निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि पुलिसकर्मी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी से मैसेज भेजे और दोस्ती का झांसा दिया। यह मामला महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस पर भरोसे को चुनौती देता है।
थाने में कहा- ‘दोस्ती ही तो करना चाह रहा था’
इंटरनेट मीडिया पर महिला ने साझा की आपबीती
https://www.instagram.com/reel/DO8G_lZko4Z/
पीड़ित महिला ने वीडियो के जरिए बताया कि 21 सितंबर की रात वह कार चला कर घर लौट रही थीं, तभी एक पीसीआर वाहन उनके पीछे चलने लगा। घर पहुंचने के करीब 15 मिनट बाद उनकी रील पर फेक आईडी से कमेंट आया। महिला ने यह देखकर महसूस किया कि पीसीआर उनका पीछा कर रही थी।
गाड़ी नंबर और नाम से इंस्टाग्राम डिटेल निकाली गई
महिला ने बताया कि पुलिसकर्मी ने गाड़ी नंबर और उनके नाम से इंस्टाग्राम की डिटेल निकालकर मैसेज किए। उन्होंने पुलिस की इस गैर-जिम्मेदाराना कार्रवाई को सोशल मीडिया पर उजागर किया। इससे महिलाओं में डर और असुरक्षा की भावना फैल गई है।
फिल्मों में काम कर चुकी महिला का सोशल मीडिया पर वीडियो
महिला इन्फ्लुएंसर ने वीडियो अपलोड कर घटना का विस्तार से वर्णन किया। उनका आरोप है कि पुलिस के इस रवैये से महिलाएं अब सुरक्षित नहीं हैं। इस घटना ने सवाल उठाया है कि यदि पुलिस ही महिलाओं का पीछा कर सकती है, तो महिलाएं अब कहाँ सुरक्षित रहेंगी।
साइबर थाना ईस्ट में दर्ज हुआ मुकदमा और कार्रवाई
महिला की शिकायत पर साइबर थाना ईस्ट में पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस पर भरोसा कर रही महिलाएं अब सवाल कर रही हैं कि क्या सुरक्षा के नाम पर उन्हें खतरे का सामना करना पड़ेगा।