इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने ली शपथ, मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह शामिल

On

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में शनिवार को 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सभी न्यायमूर्तियों को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने मल्टी लेवल पार्किंग एवं एडवोकेट चैंबर्स बिल्डिंग के बारहवीं मंजिल पर आयोजित समारोह में शपथ दिलाई। इसके साथ ही उच्च न्यायालय में न्यायमूर्तियों की संख्या 110 हो गई। हालांकि 50 पद अभी भी रिक्त हैं। आज शपथ लेने वालों में मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह भी शामिल है। 

मुख्य न्यायमूर्ति को मिलाकर न्यायमूर्ति के कुल 160 पद स्वीकृत हैं। शपथ लेने वाले सभी न्यायमूर्तियों की नियुक्ति के सम्बंध में शुक्रवार को ही केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की थी। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की तरफ से संस्तुति के बाद एक महीने के भीतर ही नियुक्ति की घोषणा और शपथ सम्पन्न हुआ।

उच्च न्यायालय के इतिहास में पहली बार एक साथ 24 न्यायमूर्तियों ने शपथ ली। इससे पहले मुख्य न्यायाधीश एम एन शुक्ल के समय 16 न्यायमूर्तियों को शपथ दिलाई गई थी। अधिवक्ता से न्यायमूर्ति पद की शपथ लेने वालों में न्यायमूर्ति विवेक सरन, न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह, न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद, न्यायमूर्ति सुधांशु चौहान, न्यायमूर्ति अबधेश कुमार चौधरी, न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन, न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह, न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला और न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह शामिल हैं। वहीं, न्यायिक अधिकारी से न्यायमूर्ति के रूप में शपथ लेने वालों में न्यायमूर्ति डॉ. अजय कुमार द्वितीय, न्यायमूर्ति चवन प्रकाश, न्यायमूर्ति दिवेश चंद्र सामंत, न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा प्रथम, न्यायमूर्ति तरूण सक्सेना, न्यायमूर्ति राजीव भारती, न्यायमूर्ति पदम नारायण मिश्रा, न्यायमूर्ति लक्ष्मी कांत शुक्ला, न्यायमूर्ति जय प्रकाश तिवारी, न्यायमूर्ति देवेन्द्र सिंह प्रथम, न्यायमूर्ति संजीव कुमार, न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल, न्यायमूर्ति अचल सचदेव और न्यायमूर्ति बबिता रानी शामिल हैं।

शपथ समारोह में सभी न्यायमूर्ति, न्यायिक अधिकारी, परिवारीजन और भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे। शपथ समारोह में अपर सालिसिटर जनरल भारत सरकार शशि प्रकाश सिंह, प्रदेश के महाधिवक्ता अजय कुमार मिश्र, डिप्टी सालिसिटर जनरल शिव कुमार पाल, अपर महाधिवक्तागण, शासकीय अधिवक्ता पतंजलि मिश्र, राज्य विधि अधिकारी मृत्युंजय तिवारी, मुख्य स्थाई अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, शीतला प्रसाद गौड़, विपिन पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश, पूर्व शासकीय अधिवक्ता अरूण कुमार मिश्र आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

मुज़फ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण तब आया जब सोरम निवासी एवं पूर्व न्यायमूर्ति वेदपाल सिंह के सुपुत्र अधिवक्ता विवेक कुमार सिंह ने शनिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की।

और पढ़ें महिला अधिवक्ता से अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी; SSP से शिकायत, आरोपी पर FIR दर्ज करने की मांग

गौरतलब है कि विवेक कुमार सिंह लंबे समय से अधिवक्ता के रूप में न्यायिक सेवा से जुड़े रहे हैं और अपनी निष्ठा व ईमानदारी से उन्होंने अलग पहचान बनाई।  विवेक कुमार सिंह की इस उपलब्धि से न केवल परिवार में हर्ष का माहौल है बल्कि पूरे सोरम क्षेत्रवासियों में भी खुशी की लहर है। लोगों ने इसे क्षेत्र का सम्मान बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

और पढ़ें संभल हिंसा के आरोपी जफर अली अब चुनावी मैदान में! फेसबुक पर किया 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

दैनिक राशिफल- 19 अक्टूबर 2025, रविवार

मेष : मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 19 अक्टूबर 2025, रविवार

दीपावली के पुनीत अवसर पर श्रीराम की महिमा का स्मरण

साढ़े नौ लाख वर्षों से मनाया जा रहा राम के अयोध्या लौटने का पर्व; सादा जीवन, मर्यादा और पुरुषार्थ के...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
दीपावली के पुनीत अवसर पर श्रीराम की महिमा का स्मरण

घर की छत पर उगाएं ताजी हरी धनिया – बिना खेत और रसायन के, सिर्फ 5 दिन में पाएं खुशबूदार धनिया की फसल

अगर आप भी हर बार बाजार से बासी और महंगी धनिया खरीदकर परेशान हो जाते हैं, तो अब चिंता छोड़...
कृषि 
घर की छत पर उगाएं ताजी हरी धनिया – बिना खेत और रसायन के, सिर्फ 5 दिन में पाएं खुशबूदार धनिया की फसल

शामली में दीपोत्सव पर पटाखा व्यापारियों को 18 से 21 अक्टूबर तक बिक्री की अनुमति

शामली। दीपोत्सव के अवसर पर शामली में पटाखा व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट और...
शामली 
शामली में दीपोत्सव पर पटाखा व्यापारियों को 18 से 21 अक्टूबर तक बिक्री की अनुमति

हरियाणा: लग्जरी कारों से 305 किलो डोडा पोस्त बरामद, चार गिरफ्तार

  कैथल। हरियाणा में कैथल पुलिस ने शनिवार सुबह दो लग्जरी कारों-बीएमडब्ल्यू और फॉक्सवैगन से 305 किलो डोडा पोस्त बरामद इसकी...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: लग्जरी कारों से 305 किलो डोडा पोस्त बरामद, चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मेरठ में कारोबारी के घर हुई चोरी की मास्टरमाइंड निकली उसकी पत्नी, परिवार के ही चार सदस्य गिरफ्तार

मेरठ। टीपीनगर में कपड़ा कारोबारी पीयूष मित्तल के घर हुई 30 लाख की चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में कारोबारी के घर हुई चोरी की मास्टरमाइंड निकली उसकी पत्नी, परिवार के ही चार सदस्य गिरफ्तार

सपा का बड़ा एक्शन: मेरठ युवजन सभा के जिला अध्यक्ष दीपक गिरी पदमुक्त, हाल ही में की थी पूनम पंडित से सगाई

मेरठ। समाजवादी पार्टी ने मेरठ युवजन सभा के जिला अध्यक्ष दीपक गिरी को पद से हटा दिया है। यह आदेश...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
सपा का बड़ा एक्शन: मेरठ युवजन सभा के जिला अध्यक्ष दीपक गिरी पदमुक्त, हाल ही में की थी पूनम पंडित से सगाई

"सोनभद्र में कॉलेज एडमिशन के नाम पर 10 लाख की ठगी, राजस्थान के युवक गिरफ्तार"

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जिला सोनभद्र में म्योरपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट मुम्बई, महाराष्ट्र...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
"सोनभद्र में कॉलेज एडमिशन के नाम पर 10 लाख की ठगी, राजस्थान के युवक गिरफ्तार"

सहारनपुर में नशा तस्करी के दो अभियुक्तों को 2 साल कैद और जुर्माने की सजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी पाया गया

सहारनपुर। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं.-11 ने नशा तस्करी के मुकदमें में दो अभिक्तों को दोषी पाते...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्करी के दो अभियुक्तों को 2 साल कैद और जुर्माने की सजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी पाया गया