लखनऊ में बनी पहली ब्रह्मोस मिसाइल को मिली हरी झंडी! राजनाथ सिंह ने किया बड़ा एलान

On

 

लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई में तैयार की गई ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के लिए एक ट्रेलर था। पाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन ब्रह्मोस की पहुंच में है। अब ब्रह्मोस से दुश्मन बच नहीं सकता।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश की जनता के लिए महत्वपूर्ण है। उप्र और लखनऊ के विकास को देखकर खुशी तो होती ही है लेकिन आज जब इस भूमि पर डिफेंस सेक्टर से जुड़ी इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल हो रही है तो खुृशी के साथ गौरव का भाव भी मेरे अंदर स्वाभाविक रूप से आ रहा है। लखनऊ डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में अहम भूमिका निभा रहा है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अपने सपने को भरोसे में बदलने की ताकत रखता है। इसी भरोसे ने हमें ऑपरेशन सिंदूर में ताकत दी। उन्होंने कहा कि जीत हमारी आदत बन चुकी है। इस आदत को और मजबूत बनाना है। ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत दुनिया ने देखी। हर साल करीब 100 मिसाइल सिस्टम लखनऊ यूनिट से बनकर तैयार होगा। ब्रह्मोस जल सेना थल सेना वायु सेना की रीढ़ बन चुका है।

राजनाथ ने कहा कि लखनऊ मे​रे लिए सिर्फ संसदीय क्षेत्र ही नहीं बल्कि यह मेरे ह्रदय में बसा है। लखनऊ तहजीब का ही नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी का शहर बन गया है। अब यह इंडस्ट्री का शहर बन गया है। यहां से निकलने वाला हर कदम ब्रह्मोस की विश्वसनीयता के साथ-साथ लखनऊ की विश्वसनीयता बढ़ी है। यह प्रोजेक्ट भारत के बढ़ते आत्मविश्वास व ताकत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पहले यूपी में गुण्डाराज था। उत्तर प्रदेश अब किसी भी चैलेंस के लिए तैयार है। आंतरिक सुरक्षा व बाह्य सुरक्षा उत्तर प्रदेश सभी चुनौतियों को लेने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि ब्रह्मोस देश की रक्षा करने में सक्षम है। ब्रह्मोस की ताकत से पूरी ​दुनिया परिचित है। ब्रह्मोस मिसाइल से दुश्मन का बचना ​मुश्किल होगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद बृजलाल, महानगर अध्यक्ष भाजपा आनंद द्विवेदी उपस्थित थे।


और पढ़ें गोरखपुर में भाजपा नेता को बंधक बनाकर पीटा, सिक्योरिटी इंचार्ज समेत 4 पर मुकदमा दर्ज, मुख्य आरोपी हिरासत में

 

और पढ़ें मुजफ्फरनगर शहर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 960 ई-रिक्शाओं के लिए 5 कलर-कोडेड रूट निर्धारित, DM और SSP ने दिखाई हरी झंडी

लेखक के बारे में

नवीनतम

राजा भैया ने खरीदी 2.69 करोड़ की 4-सीटर लेक्सस LM350h अल्ट्रा लग्जरी कार, काफिले में यूपी की पहली रेंज रोवर डिफेंडर भी शामिल

उत्तर प्रदेश। पूर्वांचल के बड़े नेता और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 16...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
राजा भैया ने खरीदी 2.69 करोड़ की 4-सीटर लेक्सस LM350h अल्ट्रा लग्जरी कार, काफिले में यूपी की पहली रेंज रोवर डिफेंडर भी शामिल

वृंदावनः 54 साल बाद खुला बांके बिहारी मंदिर का तोशखाना, श्रद्धालुओं में उत्साह, सुरक्षा में हुई ऐतिहासिक कार्रवाई

वृंदावन। देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शामिल श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर का ख़ज़ाना आज शनिवार को 54 साल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 
वृंदावनः 54 साल बाद खुला बांके बिहारी मंदिर का तोशखाना, श्रद्धालुओं में उत्साह, सुरक्षा में हुई ऐतिहासिक कार्रवाई

दिल्ली में बीएस-4 डीज़ल ट्रकों के प्रवेश पर रोक अब एक साल टली, एआईएमटीसी के प्रयासों से ट्रांसपोर्टरों को राहत

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के लगातार प्रयासों के बाद दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के डीज़ल...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
 दिल्ली में बीएस-4 डीज़ल ट्रकों के प्रवेश पर रोक अब एक साल टली, एआईएमटीसी के प्रयासों से ट्रांसपोर्टरों को राहत

2025 की सबसे सस्ती ADAS कारें: ₹10 लाख से कम में पाएं Honda Amaze, Hyundai Venue और Mahindra XUV 3XO जैसी स्मार्ट और सेफ कारें

अगर आप इस दिवाली या आने वाले महीनों में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और चाहते हैं...
ऑटोमोबाइल 
2025 की सबसे सस्ती ADAS कारें: ₹10 लाख से कम में पाएं Honda Amaze, Hyundai Venue और Mahindra XUV 3XO जैसी स्मार्ट और सेफ कारें

दिल्ली-एनसीआर में फर्जी ECHS कार्ड से मरीज भर्ती कर अवैध कमाई, नोएडा पुलिस ने 4 गिरफ्तार किए

नोएडा। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के कार्डों को फर्जी तरीके से दुरुपयोग कर गैर...
दिल्ली NCR  नोएडा 
दिल्ली-एनसीआर में फर्जी ECHS कार्ड से मरीज भर्ती कर अवैध कमाई, नोएडा पुलिस ने 4 गिरफ्तार किए

उत्तर प्रदेश

राजा भैया ने खरीदी 2.69 करोड़ की 4-सीटर लेक्सस LM350h अल्ट्रा लग्जरी कार, काफिले में यूपी की पहली रेंज रोवर डिफेंडर भी शामिल

उत्तर प्रदेश। पूर्वांचल के बड़े नेता और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 16...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
राजा भैया ने खरीदी 2.69 करोड़ की 4-सीटर लेक्सस LM350h अल्ट्रा लग्जरी कार, काफिले में यूपी की पहली रेंज रोवर डिफेंडर भी शामिल

वृंदावनः 54 साल बाद खुला बांके बिहारी मंदिर का तोशखाना, श्रद्धालुओं में उत्साह, सुरक्षा में हुई ऐतिहासिक कार्रवाई

वृंदावन। देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शामिल श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर का ख़ज़ाना आज शनिवार को 54 साल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 
वृंदावनः 54 साल बाद खुला बांके बिहारी मंदिर का तोशखाना, श्रद्धालुओं में उत्साह, सुरक्षा में हुई ऐतिहासिक कार्रवाई

पिंटू सेंगर हत्याकांड के आरोपी की गाड़ी में थे राहुल गांधी, कानपुर में हुआ सनसनीखेज खुलासा !

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज एक चौंकाने वाला बयान दिया है।उन्होंने दावा किया है कि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
पिंटू सेंगर हत्याकांड के आरोपी की गाड़ी में थे राहुल गांधी, कानपुर में हुआ सनसनीखेज खुलासा !

अलीगढ़ में दो पक्षों में डंडों से मारपीट, ग्राम प्रधान घायल, वीडियो वायरल

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शनिवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अलीगढ़ में दो पक्षों में डंडों से मारपीट, ग्राम प्रधान घायल, वीडियो वायरल

सर्वाधिक लोकप्रिय