ब्रह्मोस मिसाइल: भारत ही नहीं, मित्र देशों की रक्षा का सबसे सक्षम हथियार - सीएम योगी

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत का एक नया अध्याय लिखा गया, जब ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड की लखनऊ इकाई में उत्पादित सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइलों के पहले बैच का फ्लैग ऑफ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। भारत माता की जय’ के जयघोष के बीच जब मिसाइलों का पहला जत्था रवाना हुआ तो समारोह गर्व, गौरव और देशभक्ति से गूंज उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रह्मोस केवल भारत की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपने मित्र देशों की रक्षा करने का सबसे सक्षम हथियार है।

 

और पढ़ें भगोड़े चाहे कहीं भी छुपे क्यों न हों, भारतीय अदालत के सामने लेकर आएंगे- अमित शाह

और पढ़ें गोरखपुर में भाजपा नेता को बंधक बनाकर पीटा, सिक्योरिटी इंचार्ज समेत 4 पर मुकदमा दर्ज, मुख्य आरोपी हिरासत में

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयास से ब्रह्मोस लखनऊ में विकसित हुआ है, जो देश की खुशहाली का माध्यम बना है। जब व्यक्ति सुरक्षित रहता है, तभी चैन की नींद सोता है। लखनऊ में बनी मिसाइल पूरे देशवासियों की सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' संकल्प को साकार करने का यह क्षण प्रफुल्लित करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह मिसाइल न केवल भारत की सुरक्षा सुनिश्चित करती है, बल्कि दुनिया में अपने मित्र देशों की रक्षा करने का सबसे सक्षम हथियार भी है। ब्रह्मोस के माध्यम से भारत अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ मित्र राष्ट्रों की सुरक्षा जरूरतों को भी पूरा करने में सक्षम हो गया है।

और पढ़ें रेलवे का सर्दी प्लान तैयार: कोहरे में हादसों से बचाव के लिए ट्रेनें घटेंगी, दीपोत्सव से पहले अयोध्या के लिए बुकिंग में उछाल

 

इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। सीएम योगी ने 2018 के पहले इन्वेस्टर्स समिट का जिक्र करते हुए कहा कि लखनऊ में ही प्रधानमंत्री ने दो डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर की घोषणा की थी, जिसमें से एक उत्तर प्रदेश को मिला। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी और चित्रकूट के 6 नोड्स में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर के कार्य सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं। लखनऊ में ब्रह्मोस, झांसी में भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) और अमेठी में एके-203 जैसे प्रोजेक्ट चल रहे हैं। अब तक 2,500 एकड़ से अधिक लैंड इन 6 नोड्स में उपलब्ध कराई गई है, जिससे 15,000 से अधिक नौजवानों को नौकरियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस केंद्र में आईटीआई, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग डिग्रीधारक युवा काम कर रहे हैं, जो देश की सुरक्षा और रोजगार दोनों की पूर्ति कर रहे हैं। यह आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है।

 

सीएम योगी ने बताया कि राज्य सरकार आईआईटी कानपुर और आईआईटी बीएचयू के साथ मिलकर दो ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित कर रही है, जिससे डिफेंस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह लखनऊ की भूमि अब राष्ट्र रक्षा, उद्योग, रोजगार और विकास के चारों आयामों को एक साथ साध रही है। यही उत्तर प्रदेश के बदलते चेहरे और आत्मनिर्भर भारत की पहचान है।” सीएम योगी ने कहा कि आज डीजी ब्रह्मोस ने 40 करोड़ का जीएसटी चेक सौंपा है। हर वर्ष 100 ब्रह्मोस मिसाइल बनेंगी, जो बढ़कर 150 तक पहुंचेंगी, तो 150-200 करोड़ जीएसटी मिलेगा।

 

यह 'आम के आम और गुठली के दाम' जैसा है। लखनऊ की लैंड अब सोना उगल रही है। यह देश की सुरक्षा की पूर्ति कर रही है और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रही है। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर डीआरडीओ को और लैंड उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। सीएम योगी ने झांसी में 56,000 एकड़ के नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का जिक्र किया और कहा कि चित्रकूट में एक्सप्रेस-वे पर नोड विकसित हो रहा है। आईआईटी कानपुर और बीएचयू के साथ दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर काम चल रहा है। उन्होंने मेक इन इंडिया को मेक फॉर द वर्ल्ड बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयास से ब्रह्मोस लखनऊ में विकसित हुआ है, जो देश की खुशहाली को वितरित करने का माध्यम बना है। जब व्यक्ति सुरक्षित रहता है, तभी चैन की नींद सोता है। लखनऊ में बनी मिसाइल पूरे देशवासियों की सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी है। 




 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

वृंदावनः 54 साल बाद खुला बांके बिहारी मंदिर का तोशखाना, श्रद्धालुओं में उत्साह, सुरक्षा में हुई ऐतिहासिक कार्रवाई

वृंदावन। देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शामिल श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर का ख़ज़ाना आज शनिवार को 54 साल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 
वृंदावनः 54 साल बाद खुला बांके बिहारी मंदिर का तोशखाना, श्रद्धालुओं में उत्साह, सुरक्षा में हुई ऐतिहासिक कार्रवाई

दिल्ली में बीएस-4 डीज़ल ट्रकों के प्रवेश पर रोक अब एक साल टली, एआईएमटीसी के प्रयासों से ट्रांसपोर्टरों को राहत

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के लगातार प्रयासों के बाद दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के डीज़ल...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
 दिल्ली में बीएस-4 डीज़ल ट्रकों के प्रवेश पर रोक अब एक साल टली, एआईएमटीसी के प्रयासों से ट्रांसपोर्टरों को राहत

2025 की सबसे सस्ती ADAS कारें: ₹10 लाख से कम में पाएं Honda Amaze, Hyundai Venue और Mahindra XUV 3XO जैसी स्मार्ट और सेफ कारें

अगर आप इस दिवाली या आने वाले महीनों में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और चाहते हैं...
ऑटोमोबाइल 
2025 की सबसे सस्ती ADAS कारें: ₹10 लाख से कम में पाएं Honda Amaze, Hyundai Venue और Mahindra XUV 3XO जैसी स्मार्ट और सेफ कारें

दिल्ली-एनसीआर में फर्जी ECHS कार्ड से मरीज भर्ती कर अवैध कमाई, नोएडा पुलिस ने 4 गिरफ्तार किए

नोएडा। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के कार्डों को फर्जी तरीके से दुरुपयोग कर गैर...
दिल्ली NCR  नोएडा 
दिल्ली-एनसीआर में फर्जी ECHS कार्ड से मरीज भर्ती कर अवैध कमाई, नोएडा पुलिस ने 4 गिरफ्तार किए

Hero Splendor पर दिवाली धमाका ऑफर: ₹5,500 कैश डिस्काउंट, ₹1,999 डाउन पेमेंट और 0% ब्याज दर पर घर लाएं नई बाइक

अगर आप इस दिवाली पर नई बाइक लेने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार खबर है...
ऑटोमोबाइल 
Hero Splendor पर दिवाली धमाका ऑफर: ₹5,500 कैश डिस्काउंट, ₹1,999 डाउन पेमेंट और 0% ब्याज दर पर घर लाएं नई बाइक

उत्तर प्रदेश

वृंदावनः 54 साल बाद खुला बांके बिहारी मंदिर का तोशखाना, श्रद्धालुओं में उत्साह, सुरक्षा में हुई ऐतिहासिक कार्रवाई

वृंदावन। देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शामिल श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर का ख़ज़ाना आज शनिवार को 54 साल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 
वृंदावनः 54 साल बाद खुला बांके बिहारी मंदिर का तोशखाना, श्रद्धालुओं में उत्साह, सुरक्षा में हुई ऐतिहासिक कार्रवाई

पिंटू सेंगर हत्याकांड के आरोपी की गाड़ी में थे राहुल गांधी, कानपुर में हुआ सनसनीखेज खुलासा !

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज एक चौंकाने वाला बयान दिया है।उन्होंने दावा किया है कि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
पिंटू सेंगर हत्याकांड के आरोपी की गाड़ी में थे राहुल गांधी, कानपुर में हुआ सनसनीखेज खुलासा !

अलीगढ़ में दो पक्षों में डंडों से मारपीट, ग्राम प्रधान घायल, वीडियो वायरल

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शनिवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अलीगढ़ में दो पक्षों में डंडों से मारपीट, ग्राम प्रधान घायल, वीडियो वायरल

'गरीबों के जनधन खाते बंद कर रही सरकार, खातों में जमा पैसा हो जाएगा सरकारी'- अखिलेश यादव का चौंकाने वाला दावा

      लखनऊ।  समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार पर बेहद चौंकाने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
'गरीबों के जनधन खाते बंद कर रही सरकार, खातों में जमा पैसा हो जाएगा सरकारी'- अखिलेश यादव का चौंकाने वाला दावा