बिहार चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल, सोनिया गांधी और खड़गे के नाम शामिल



इससे पहले गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 40 नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी। इस सूची में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह, और शिवराज सिंह चौहान के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के नाम भी शामिल हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी बिहार चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भोजपुरी एक्टर के भी नाम हैं, जिनमें पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' शामिल हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !