बिहार विधानसभा चुनाव: जदयू ने 44 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, चेतन आनंद को नबीनगर से मिला टिकट

On

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में शामिल जदयू ने गुरुवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में कुल 44 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले बुधवार को पार्टी ने 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। सूची के मुताबिक, रुपौली से कलाधार मंडल को प्रत्याशी बनाया गया है जबकि धमदाहा से मंत्री लेसी सिंह फिर से चुनावी मैदान में होंगी।

 

और पढ़ें  बिहार विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी,वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव का कटा टिकट

और पढ़ें विश्व पैरा एथलेटिक्स की पदक विजेता प्रीति पाल को डीएम ने किया सम्मानित, बताया युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत

इसी तरह शीला मंडल फुलपरास से, जबकि कदवा से दुलालचंद गोस्वामी, बरारी से विजय सिंह निषाद, गोपालपुर से बुलो मंडल, सुल्तानगंज से ललित नारायण मंडल और चकाई से मंत्री सुमित कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। झाझा से दामोदर रावत, नवादा से विभा देवी, बेलागंज से मनोरमा देवी, रफीगंज से प्रमोद कुमार सिंह और नबीनगर से पूर्व सांसद आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद को टिकट दिया गया है। इसके अलावा घोसी से ऋतुराज कुमार जदयू के प्रत्याशी होंगे। जहानाबाद से पार्टी ने चंद्रेश्वर चंद्रवंशी, कुर्था से पप्पू कुमार वर्मा, नोखा से नागेंद्र चंद्रवंशी और चैनपुर से मंत्री जमा खान को उम्मीदवार बनाया है।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ‘ऑनर ऑफ अशोक अवार्ड’ से सम्मानित, उत्कृष्ट नेतृत्व को मिला सम्मान

 

काराकाट से महाबली सिंह एनडीए के प्रत्याशी होंगे तो कहलगांव से शुभानंद मुकेश चुनावी मैदान में उतरेंगे। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने रविवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी। इस बंटवारे के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीट मिली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। 


 

लेखक के बारे में

नवीनतम

नई Hyundai Venue 2025: 12.3 इंच डुअल डिस्प्ले, लेवल-2 ADAS और पैनोरमिक सनरूफ के साथ आने वाली है जबरदस्त SUV, मिडिल क्लास की पहली पसंद बनेगी

अगर आप एक स्टाइलिश और एडवांस फीचर्स वाली SUV लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। Hyundai...
ऑटोमोबाइल 
नई Hyundai Venue 2025: 12.3 इंच डुअल डिस्प्ले, लेवल-2 ADAS और पैनोरमिक सनरूफ के साथ आने वाली है जबरदस्त SUV, मिडिल क्लास की पहली पसंद बनेगी

आयुष्मान भारत योजना से अब तक 45 करोड़ से अधिक लोगों को मिला इलाज का लाभ: एनएचए रिपोर्ट

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) की ताजा वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की प्रमुख स्वास्थ्य योजना 'आयुष्मान भारत' ने...
बिज़नेस 
आयुष्मान भारत योजना से अब तक 45 करोड़ से अधिक लोगों को मिला इलाज का लाभ: एनएचए रिपोर्ट

दिल्ली के करावल नगर में तीस हजारी कोर्ट के मुंशी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के करावल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोहरी फार्म रोड, नाली के पास गुरुवार...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली के करावल नगर में तीस हजारी कोर्ट के मुंशी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

इंग्लैंड से मुकाबले से पहले भारतीय महिला टीम ने किया क्षेत्ररक्षण का कड़ा अभ्यास

इंदौर। भारतीय टीम को विश्व कप में लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दो हार ने...
खेल 
इंग्लैंड से मुकाबले से पहले भारतीय महिला टीम ने किया क्षेत्ररक्षण का कड़ा अभ्यास

इस रबी सीजन में करें खेती की स्मार्ट शुरुआत, सिर्फ 90 दिनों में कमाएं 4 लाख से ज्यादा मुनाफा

आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसी फसल के बारे में जो सर्दी के मौसम में किसानों को अच्छी...
कृषि 
इस रबी सीजन में करें खेती की स्मार्ट शुरुआत, सिर्फ 90 दिनों में कमाएं 4 लाख से ज्यादा मुनाफा

उत्तर प्रदेश

बिहार में कभी जंगलराज और माफियावाद था, अब विकास की रफ्तार — सीएम योगी

      पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रचार अभियान को पूरी ताकत से शुरू कर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  लखनऊ  बिहार 
बिहार में कभी जंगलराज और माफियावाद था, अब विकास की रफ्तार — सीएम योगी

दीपोत्सव से बदली कुम्हारों की किस्मत, अयोध्या के युवाओं को मिला रोजगार

अयोध्या। दीपोत्सव शुरू होने के बाद से अयोध्या के कुम्हार परिवारों के घरों में खुशहाली का उजाला फैल गया है।...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
दीपोत्सव से बदली कुम्हारों की किस्मत, अयोध्या के युवाओं को मिला रोजगार

मेरठ में भाकियू का ऐलान: 17 अक्टूबर को जिला मुख्यालय का घेराव, गन्ना मूल्य बना मुख्य मुद्दा

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन मेरठ के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में नरेश मवाना के आवास पर प्रिंसिपल मदनपाल यादव...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में भाकियू का ऐलान: 17 अक्टूबर को जिला मुख्यालय का घेराव, गन्ना मूल्य बना मुख्य मुद्दा

पकड़ी गई मथुरा की 'लुटेरी दुल्हन', कुंवारों को फंसाकर चुराती थी नगदी-गहने

मथुरा। यूपी की कुंवारों को अपने जाल में फंसाकर नगदी और गहने लेकर फरार होने वाली 'लुटेरी दुल्हन' काजल को...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
पकड़ी गई मथुरा की 'लुटेरी दुल्हन', कुंवारों को फंसाकर चुराती थी नगदी-गहने