दीपोत्सव से बदली कुम्हारों की किस्मत, अयोध्या के युवाओं को मिला रोजगार

On

अयोध्या। दीपोत्सव शुरू होने के बाद से अयोध्या के कुम्हार परिवारों के घरों में खुशहाली का उजाला फैल गया है। जो युवा कभी काम की तलाश में बाहर जाते थे, वे अब अपनी ही धरती पर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। योगी सरकार के प्रयासों से शुरू हुए दीपोत्सव ने न केवल अयोध्या की अर्थव्यवस्था को बल दिया है बल्कि पारंपरिक मिट्टी कला को भी नई पहचान दी है। नौवें दीपोत्सव में इस बार 26 लाख 11 हजार 101 दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है।

 

और पढ़ें सहारनपुर जनसुनवाई में सफाई समस्या का तुरंत समाधान, नगरायुक्त ने दिए अन्य मामलों पर कार्रवाई के निर्देश

और पढ़ें लखनऊ में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद पर हमला, ठाकुरगंज पुलिस ने दर्ज की FIR

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दीपोत्सव की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। अवध विश्वविद्यालय के छात्र, अधिकारी और स्वयंसेवी संगठन भी इस महाउत्सव को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। जयसिंहपुर गांव के बृज किशोर प्रजापति बताते हैं कि जबसे दीपोत्सव मनाया जा रहा है, तब से वे और उनका परिवार लगातार दीए बना रहे हैं। इस बार उन्हें दो लाख दीए बनाने का ऑर्डर मिला है।

और पढ़ें "मैं मुर्गी-बकरी चोर हूं, शहर लूटने वालों को कमांडो मिले हुए हैं": आजम खान ने ठुकराई वाई श्रेणी की सुरक्षा

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव की परंपरा शुरू कर हमारे जैसे परिवारों को रोजगार से जोड़ा है। अब हम आत्मनिर्भर हैं। पुराने ढर्रे को छोड़कर अब कुम्हार आधुनिक इलेक्ट्रिक चाक का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे न केवल उत्पादन में तेजी आई है बल्कि दीयों की गुणवत्ता भी बेहतर हुई है। जयसिंहपुर गांव के करीब 40 से अधिक कुम्हार परिवार दीपोत्सव के लिए दिन-रात मिट्टी के दीए बनाने में जुटे हैं। 2017 से पहले ये कुम्हार रोजी-रोटी के लिए संघर्ष करते थे। दीपोत्सव शुरू होने के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है। पहले जहां ये परिवार महीने में 20 से 25 हजार रुपये कमाते थे, वहीं अब दीपोत्सव के दौरान ही लाखों रुपये की आमदनी हो जाती है।

 

सोहावल की पिंकी प्रजापति बताती हैं कि इस बार उन्हें एक लाख दीए बनाने का ऑर्डर मिला है। उन्होंने कहा, पहले दीपावली के समय दीए सस्ते बिकते थे, अब सरकार के आह्वान से बाजार में अच्छा रेट मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दीपोत्सव में मिट्टी के दीयों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे स्थानीय कुम्हारों को बड़े स्तर पर ऑर्डर मिल रहे हैं। जयसिंहपुर, विद्याकुण्ड, सोहावल और आसपास के गांवों में इस समय उत्सव जैसा माहौल है। अयोध्या के स्थानीय निवासी रामभवन प्रजापति, गुड्डू प्रजापति, राजू प्रजापति, जगन्नाथ प्रजापति, राम भवन प्रजापति, सुनील प्रजापति और संतोष प्रजापति समेत यहां सैकड़ों की संख्या में पूरा परिवार मिट्टी गूंथने, आकार देने और दीयों को सुखाने-बेचने में जुटा है। 



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

छिंदवाड़ा में जहरीले पानी से फैला रोग, राजोला गांव के 60 लोग बीमार — कुएं में मिले चार मृत कबूतर बने बीमारी का कारण

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा जिला एक बार फिर चर्चा में है। कुछ दिन पहले कोल्ड्रिफ कफ सीरप...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
छिंदवाड़ा में जहरीले पानी से फैला रोग, राजोला गांव के 60 लोग बीमार — कुएं में मिले चार मृत कबूतर बने बीमारी का कारण

तीन लाख लेकर छोड़ा आरोपी? रायबरेली में पुलिस के ‘पॉवर’ के दुरुपयोग का चौंकाने वाला मामला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से पुलिस की बड़ी लापरवाही और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। आरोप है...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
तीन लाख लेकर छोड़ा आरोपी? रायबरेली में पुलिस के ‘पॉवर’ के दुरुपयोग का चौंकाने वाला मामला

इंदौर में फेक 'प्रिंसिपल की मौत' लेटर कांड! परीक्षा रद्द कराने की साजिश में दो छात्र गिरफ्तार, कॉलेज प्रशासन सख्त

Madhya Pradesh News: इंदौर के प्रतिष्ठित शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया पर...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
इंदौर में फेक 'प्रिंसिपल की मौत' लेटर कांड! परीक्षा रद्द कराने की साजिश में दो छात्र गिरफ्तार, कॉलेज प्रशासन सख्त

गाजियाबाद नेहरू युवा केंद्र में अवैध वसूली को लेकर विवाद, BJP सांसद प्रतिनिधि ने दर्ज कराया मुकदमा

गाजियाबाद। गाजियाबाद के नेहरू युवा केंद्र को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद अतुल...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद नेहरू युवा केंद्र में अवैध वसूली को लेकर विवाद, BJP सांसद प्रतिनिधि ने दर्ज कराया मुकदमा

मुजफ्फरनगर में जीएसटी चोरी मामले में उद्योगपति संजय जैन को मिली ज़मानत

मुजफ्फरनगर। करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए सर्वोत्तम मिल के मालिक संजय जैन को आज...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जीएसटी चोरी मामले में उद्योगपति संजय जैन को मिली ज़मानत

उत्तर प्रदेश

तीन लाख लेकर छोड़ा आरोपी? रायबरेली में पुलिस के ‘पॉवर’ के दुरुपयोग का चौंकाने वाला मामला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से पुलिस की बड़ी लापरवाही और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। आरोप है...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
तीन लाख लेकर छोड़ा आरोपी? रायबरेली में पुलिस के ‘पॉवर’ के दुरुपयोग का चौंकाने वाला मामला

मेरठ में गाइड प्रशिक्षण शिविर का चौथा दिन, सामुदायिक सेवा और तंबू निर्माण रहा केंद्र में

मेरठ। शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, माधवपुरम, में बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्राओं के लिए आयोजित गाइड प्रशिक्षण...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में गाइड प्रशिक्षण शिविर का चौथा दिन, सामुदायिक सेवा और तंबू निर्माण रहा केंद्र में

मेरठ में भाकियू (अराजनैतिक) का गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदर्शन

मेरठ। गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने कलेक्ट्रट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में भाकियू (अराजनैतिक) का गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदर्शन

मेरठ के हिस्ट्रीशीटर सरताज की हत्या, शव राजबहे में मिला, आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

मेरठ। मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव जिसौरा निवासी हिस्ट्रीशीटर सरताज की हत्या कर शव राजबहे में फेंक दिया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के हिस्ट्रीशीटर सरताज की हत्या, शव राजबहे में मिला, आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज