"जो रंग में भंग डालेगा, सलाखों के पीछे होगा": दीपावली से पहले सीएम योगी की दंगाइयों को दो टूक चेतावनी

On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दीपावली के अवसर पर साजिश रचने वालों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि "उत्साह और उमंग के त्योहार में यदि किसी ने व्यवधान डाला तो जेल की सलाखें उसका इंतजार कर रही हैं।"

लोकभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "अब वह सरकार नहीं है जो दंगाइयों के सामने घुटने टेक दे। यह सरकार जो जिस भाषा में समझेगा, उसी भाषा में जवाब देना जानती है।"

और पढ़ें बिहार में एनडीए से सीटें न मिलने पर ओम प्रकाश राजभर ने जताया अफसोस, कहा- अलग मोर्चा बनाकर लड़ सकते हैं चुनाव

सीएम योगी ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में प्रदेश में सभी त्योहार, चाहे होली हो या दीपावली, ईद हो या रामनवमी, पूरी शांति, सौहार्द और उमंग के साथ मनाए गए हैं।

और पढ़ें मुरादाबाद में महिलाओं का खुशी का पर्व: करवा चौथ और दिवाली पर ढोल-नृत्य, प्रतियोगिताओं में मचा धमाल

1.86 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को दीपावली की सौगात

और पढ़ें झांसी में ई-रिक्शा लूटने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में दबोचे गए, 4 घंटे में पूरी लूट बरामद

मुख्यमंत्री ने इसी समारोह में उज्ज्वला योजना के 1.86 करोड़ लाभार्थियों को दीपावली की बड़ी सौगात दी। उन्होंने पात्र गरीब एवं वंचित परिवार की महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया।

सीएम योगी ने कहा कि 2021 में राज्य सरकार ने तय किया था कि वर्ष में दो बार होली और दीपावली पर उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। इसी क्रम में आज प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को यह लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का संकल्प है।" उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना ने नारी गरिमा को सम्मान दिया है और घर-घर में स्वास्थ्य और सुविधा का उजाला फैलाया है, जो 2014 के पहले एक संघर्ष था।

"बेटी की सुरक्षा से खिलवाड़ किया तो अगले चौराहे पर यमराज टिकट काटेंगे"

मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कानून-व्यवस्था पर सरकार की स्पष्ट नीति दोहराई। उन्होंने कहा, "अगर किसी ने बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया, तो अगले चौराहे पर यमराज टिकट काटने के लिए खड़ा होगा।" उन्होंने कहा कि यह हमारी वचनबद्धता है कि हर बेटी, हर व्यापारी, हर राहगीर को सुरक्षा देंगे।

स्वदेशी अपनाएं, गरीबों की मदद करें

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर देशवासियों से स्वदेशी अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा, "जो भी खरीदें, वह स्वदेशी हो। हमारे कारीगर, हस्तशिल्पी, स्थानीय उद्यमी जो भी बनाएं, वही खरीदें। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां हमारे कारीगरों की बनाई हों, विदेश से नहीं।" उन्होंने कहा कि जब यह पैसा स्थानीय कारीगरों तक पहुंचेगा, तभी समृद्धि देश तक पहुंचेगी और भारत विकसित बनेगा।

इस अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, सांसद संजय सेठ, बृजलाल, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

नवीनतम

परिवार में रिश्तों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व: बेटी लक्ष्मी और दामाद विष्णु समान पूज्य

      बहुत सुंदर और गूढ़ संदेश है! हिन्दू शास्त्रों में जो रिश्तों को देवी-देवता के रूप में देखने का नजरिया है,...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
परिवार में रिश्तों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व: बेटी लक्ष्मी और दामाद विष्णु समान पूज्य

दिल्ली में दिवाली पर मुफ्त पटाखों का वितरण, हिन्दू संगठनों ने सर्वोच्च न्यायालय के प्रतिबंध की आलोचना की

दिल्ली। अखिल भारत हिन्दू महासभा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिल्ली में दिवाली पर पटाखों की बिक्री और उपयोग...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली में दिवाली पर मुफ्त पटाखों का वितरण, हिन्दू संगठनों ने सर्वोच्च न्यायालय के प्रतिबंध की आलोचना की

मुजफ्फरनगर मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर उवैस घायल, मेरठ चोरी कांड में था वांछित

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में शुक्रवार को एक शातिर चोर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर उवैस घायल, मेरठ चोरी कांड में था वांछित

दैनिक राशिफल- 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार

मेष : दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में मेरठ फिसला, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

मेरठ। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मासिक रैंकिंग में मेरठ जिला 62 वें स्थान पर है। जबकि उससे पहले मेरठ जिला 57...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में मेरठ फिसला, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर पुलिस ने जिले की सीमाएं सील कर चलाया सघन चैकिंग अभियान, अपराध नियंत्रण में मिली मजबूती

सहारनपुर। जनपद पुलिस ने अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपद की सीमाएं सील कर सघन चैकिंग अभियान चलाया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने जिले की सीमाएं सील कर चलाया सघन चैकिंग अभियान, अपराध नियंत्रण में मिली मजबूती

सहारनपुर में दो शातिर आरोपियों से अवैध असलहा व बाइक जब्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार

   सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध अस्लाह व एक बाईक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दो शातिर आरोपियों से अवैध असलहा व बाइक जब्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर में रेलवे पटरी पर आत्महत्या कर रही महिला को मिशन शक्ति टीम ने समय रहते बचाया

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्रान्तर्गत आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल मच गया, जब एक महिला चलती ट्रेन के आगे कूदकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में रेलवे पटरी पर आत्महत्या कर रही महिला को मिशन शक्ति टीम ने समय रहते बचाया