दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के मौके पर बड़ा उपहार दिया है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा के प्रति राज्य सरकार की सराहना का प्रतीक है। प्रदेश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार के कर्मचारियों को उत्पादकता असम्बद्ध बोनस अनुमन्य किया गया है।

 

और पढ़ें सोनीपत हादसा: तेज रफ्तार कार रोड रोलर से टकराई, कांग्रेस नेता के बेटे समेत चार युवकों की मौत

और पढ़ें बागपत में मस्जिद परिसर में तिहरा हत्याकांड, मौलाना की पत्नी और दो बेटियों की बेरहमी से हत्या

यह बोनस मासिक परिलब्धियों की अधिकतम सीमा 7,000 के आधार पर 30 दिनों की परिलब्धियों का आगणन करते हुए दिया जाएगा, जिससे प्रत्येक पात्र कर्मचारी को 6,908 रुपए का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली से पहले यह आर्थिक लाभ कर्मचारियों के परिवारों के लिए आनंद और उत्साह लेकर आएगा तथा शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार करेगा। इस निर्णय से राज्य सरकार के लगभग 14 लाख 82 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिस पर कुल व्ययभार लगभग 1,022 करोड़ रुपए आएगा।

और पढ़ें संवैधानिक सुरक्षा उपायों ने सुनिश्चित किए सम्मान और समान अवसर- मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई

 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि पात्र कर्मचारियों को बोनस का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए ताकि सभी परिवार इस पर्व को उल्लासपूर्वक मना सकें। राज्य सरकार द्वारा अनुमन्य बोनस के दायरे में वे पूर्णकालिक अराजपत्रित कार्मिक शामिल हैं, जिनके पद का वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 (47,600- 1,51,100 रुपए) तक है (सादृश्य ग्रेड वेतन ₹4,800 तक)। इसमें राज्य कर्मचारी, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारी, राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सम्मिलित हैं। बता दें कि भारत सरकार द्वारा भी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बीते 29 सितम्बर को बोनस प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

डेंगू का पंजाबी प्रकोप: पटियाला में 290 मरीज, राज्यभर में 1,616 लोग संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने दी चेतावनी

Punjab News: पंजाब में डेंगू के बढ़ते प्रकोप ने लोगों की नींद उड़ा दी है। राज्यभर में अब तक 1,616...
देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
डेंगू का पंजाबी प्रकोप: पटियाला में 290 मरीज, राज्यभर में 1,616 लोग संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने दी चेतावनी

हरिद्वार में दीपावली पर बिना लाइसेंस पटाखा बिक्री पर रोक, प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

हरिद्वार। दीपावली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण तैयारियां शुरू कर...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
हरिद्वार में दीपावली पर बिना लाइसेंस पटाखा बिक्री पर रोक, प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर दोस्त को गोली मारी, दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी

मुजफ्फरनगर।थाना नई मंडी क्षेत्र के सुभाष नगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सोशल मीडिया पर हुई टीका-टिप्पणी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर दोस्त को गोली मारी, दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी

ऑपरेशन सवेरा” के तहत शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 293 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

शामली। सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन...
शामली 
ऑपरेशन सवेरा” के तहत शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 293 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पेड़ों की कटाई पर बवाल, डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर । प्रदेश सरकार के पर्यावरण संरक्षण अभियान को सरकारी कर्मचारी ही पलीता लगाने पर तुले हुए हैं।थाना क्षेत्र के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पेड़ों की कटाई पर बवाल, डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश

यूपी में 'काऊ टूरिज्म' की संभावनाएं तलसेगी योगी सरकार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई पहचान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 'काऊ टूरिज्म' की संभावनाएं तलसेगी योगी सरकार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई पहचान

सपा में बड़ा फेरबदल: मेरठ के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी हटाए गए, कर्मवीर गुर्जर बने नया जिलाध्यक्ष

मेरठ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने मेरठ के जिला संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी को हटा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
सपा में बड़ा फेरबदल: मेरठ के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी हटाए गए, कर्मवीर गुर्जर बने नया जिलाध्यक्ष

मेरठ मेडिकल कॉलेज में CPR जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, जीवन रक्षक तकनीक पर जोर

मेरठ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर सीपीआर के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करने, प्रशिक्षण को बढ़ावा...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ मेडिकल कॉलेज में CPR जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, जीवन रक्षक तकनीक पर जोर

न्यायसंगत और मानवीय दृष्टिकोण के साथ हर शहरी परियोजना में हो 'जनहित सर्वोपरि' की भावना - योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के नगरों के तीव्र गति से बदलते विकास स्वरूप...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
न्यायसंगत और मानवीय दृष्टिकोण के साथ हर शहरी परियोजना में हो 'जनहित सर्वोपरि' की भावना - योगी