बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जदयू ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, अनंत सिंह को मोकामा से टिकट

On

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में शामिल जदयू ने गुरुवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में कुल 57 उम्मीदवारों के नाम हैं। सूची के मुताबिक, आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि बिहारीगंज से निरंजन कुमार मेहता, मधेपुरा से कविता साहा, सिंघेश्वर से रमेश ऋषिदेव, और सोनबरसा से रत्नेश सदा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, मंत्री श्रवण कुमार को एक बार फिर नालंदा से टिकट थमाया गया है, तो अनन्त सिंह मोकामा से चुनावी मैदान में होंगे।

और पढ़ें लखनऊ कैसरबाग कचहरी के बाहर 100 से अधिक वकीलों के चैम्बरों पर चला बुलडोजर, फाइलें दबीं, वकीलों का हंगामा

और पढ़ें  पुरानी रंजिश में तीन दोस्तों ने मिलकर की युवक की निर्मम हत्या, शव को बोरे में भरकर बसुही नदी में फेंका; तीनों हत्यारे गिरफ्तार

इसके अलावा, बहादुरपुर से मदन सहनी को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि बरौली से मनजीत सिंह, कल्याणपुर से महेश्वर हजारी, वारिसनगर से मांजरिक मृणाल और मंत्री विजय चौधरी को सरायरंजन से फिर से चुनावी समर में उतारा गया है। पूर्व मंत्री श्याम रजक को फुलवारी से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, हरि नारायण सिंह को हरनौत, अरुण मांझी को मसौढ़ी से तथा राधाचरण साह को संदेश से प्रत्याशी बनाया गया है।

और पढ़ें डबल इंजन सरकार जनता की उम्मीदों पर फेल, युवाओं में बढ़ रही बेरोजगारी: सपा सांसद अवधेश प्रसाद

इससे पहले, एनडीए में शामिल भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपने हिस्से की सभी छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने रविवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी। इस बंटवारे के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीट मिली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

लेखक के बारे में

नवीनतम

परिवार में रिश्तों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व: बेटी लक्ष्मी और दामाद विष्णु समान पूज्य

      बहुत सुंदर और गूढ़ संदेश है! हिन्दू शास्त्रों में जो रिश्तों को देवी-देवता के रूप में देखने का नजरिया है,...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
परिवार में रिश्तों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व: बेटी लक्ष्मी और दामाद विष्णु समान पूज्य

दिल्ली में दिवाली पर मुफ्त पटाखों का वितरण, हिन्दू संगठनों ने सर्वोच्च न्यायालय के प्रतिबंध की आलोचना की

दिल्ली। अखिल भारत हिन्दू महासभा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिल्ली में दिवाली पर पटाखों की बिक्री और उपयोग...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली में दिवाली पर मुफ्त पटाखों का वितरण, हिन्दू संगठनों ने सर्वोच्च न्यायालय के प्रतिबंध की आलोचना की

मुजफ्फरनगर मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर उवैस घायल, मेरठ चोरी कांड में था वांछित

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में शुक्रवार को एक शातिर चोर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर उवैस घायल, मेरठ चोरी कांड में था वांछित

दैनिक राशिफल- 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार

मेष : दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में मेरठ फिसला, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

मेरठ। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मासिक रैंकिंग में मेरठ जिला 62 वें स्थान पर है। जबकि उससे पहले मेरठ जिला 57...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में मेरठ फिसला, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर पुलिस ने जिले की सीमाएं सील कर चलाया सघन चैकिंग अभियान, अपराध नियंत्रण में मिली मजबूती

सहारनपुर। जनपद पुलिस ने अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपद की सीमाएं सील कर सघन चैकिंग अभियान चलाया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने जिले की सीमाएं सील कर चलाया सघन चैकिंग अभियान, अपराध नियंत्रण में मिली मजबूती

सहारनपुर में दो शातिर आरोपियों से अवैध असलहा व बाइक जब्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार

   सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध अस्लाह व एक बाईक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दो शातिर आरोपियों से अवैध असलहा व बाइक जब्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर में रेलवे पटरी पर आत्महत्या कर रही महिला को मिशन शक्ति टीम ने समय रहते बचाया

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्रान्तर्गत आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल मच गया, जब एक महिला चलती ट्रेन के आगे कूदकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में रेलवे पटरी पर आत्महत्या कर रही महिला को मिशन शक्ति टीम ने समय रहते बचाया