यूपी स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार: डिप्टी सीएम ने वेतनवृद्धि रोकने, वसूली और विभागीय कार्यवाही के दिए आदेश

On

लखनऊ। बिलों के भुगतान में गड़बड़ी करना मिर्जापुर के तत्कालीन (वर्ष 2022) मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव सिंघल को महंगा पड़ा। डॉ. राजीव मौजूदा समय में मेरठ के प्यारे लाल शर्मा जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात हैं। अनियमित तरीके से बिलों के भुगतान की शिकायत की जांच कराई गई थी, जिसमें डॉ. राजीव दोषी पाए गए। लिहाजा उनकी एक वेतनवृद्धि रोक दी गई। साथ ही उनसे 4,35,000 रुपए की वसूली करने तथा परिनिन्दा का दंड दिया गया है।

 

और पढ़ें देवरिया में पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थानों की कमान बदली

और पढ़ें मेरठ में मेजर के घर लाखों की चोरी, परिवार की गैरमौजूदगी में चोरों ने खिड़की तोड़ की वारदात

 

प्रदेश भर में नर्सों के तबादले में अनियमितताओं में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। मामले की जांच कराई गई। जांच में उस वक्त निदेशक चिकित्सा उपचार पद की जिम्मेदारी निभा रहे डॉ. पीएम श्रीवास्तव को दोषी पाया गया। डॉ. पीएम श्रीवास्तव सेवानिवृत्त हो चुके हैं। डॉ. पीएम श्रीवास्तव की पेंशन से तीन साल तक 10 प्रतिशत के हिसाब से कटौती के आदेश दिए गए हैं। प्रयागराज के राजकीय मेडिकल कॉलेज में नेफ्रोलॉजी विभाग के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता पर प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप लगे हैं।

और पढ़ें रेणुका पंवार का हरियाणवी रंग: अमरोहा ट्रेड फेयर में उमड़ा हुजूम, गानों पर थिरके हजारों दर्शक

 

जांच में आरोप सही पाए गए। लिहाजा उनकी तीन वेतनवृद्धियों को स्थायी रूप से रोक दिया गया है। उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को परिनिन्दा का दंड देने के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय में सम्बद्ध चिकित्सा शिक्षक डॉ. राजेश कुमार बरनवाल पर प्रधानाचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय देवरिया पर आरोप है कि तैनाती के दौरान 36 पदों पर आउटसोर्स ऑफ मैनपावर के आधार पर आपूर्ति के लिए नवीन निविदा नहीं की गई। आरोप है कि बार-बार नवीन निविदा को निरस्त किया गया। बिना सक्षम अनुमोदन के पुरानी संस्था को अनुबंध समय विस्तार दिया गया।

 

ऐसे में डॉ. राजेश को आरोप पत्र देकर विभागीय कार्यवाही करने के आदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को दिए गए हैं। कन्नौज के राजकीय मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश सिंह मर्तोलिया को मेडिकल कॉलेज परिसर में साफ-सफाई व अपशिष्ट निस्तारण के लिए अनुबंधित संस्था को बिना सक्षम अनुमोदन के पुरानी संस्था का अनुबंध समय विस्तारित करने का दोषी पाया गया है। आरोप पत्र देकर उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। रिटायरमेंट के बाद पेंशन से वसूली की जाएगी। लिहाजा स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी सरकार की योजनाओं को बहुत ही ईमानदारी से मरीजों तक पहुंचाएं। जनता में भरोसा पैदा करें। 






संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

GST 2.0 का असर: 41% भारतीय अगले 3-4 महीनों में गाड़ी खरीदने की बना रहे योजना

नई दिल्ली। जीएसटी सुधारों के कारण, देश में बड़े स्तर पर गाड़ियों की कीमतों में कमी देखी गई है और...
GST 2.0 का असर: 41% भारतीय अगले 3-4 महीनों में गाड़ी खरीदने की बना रहे योजना

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश की सुख-समृद्धि की कामना

कुरनूल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के नंदयाल जिले में स्थित प्रसिद्ध श्रीशैलम मंदिर में पूजा-अर्चना की।...
राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश की सुख-समृद्धि की कामना

ऑपरेशन सिंदूर आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर अपने आप में, हमारी आत्मनिर्भरता का जीता-जागता प्रमाण...
राष्ट्रीय 
ऑपरेशन सिंदूर आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रूस ने यूक्रेन पर दागीं 37 मिसाइलें, 300 ड्रोन से हमला; जेलेंस्की बोले - पुतिन अब किसी की नहीं सुनते

नई दिल्ली। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार रात रूस के ड्रोन हमलों से मची तबाही की तरफ एक...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
रूस ने यूक्रेन पर दागीं 37 मिसाइलें, 300 ड्रोन से हमला; जेलेंस्की बोले - पुतिन अब किसी की नहीं सुनते

ऊन महालक्ष्मी मंदिर की विशेष परंपरा: उल्टा स्वास्तिक बनाकर भक्त मांगते हैं मुराद, दिवाली पर होती है विशेष पूजा

भारत मंदिरों का देश है, जहां शक्तिपीठ और सिद्धपीठ मंदिर की मान्यता सबसे ज्यादा है। देश के अलग-अलग राज्यों में...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
ऊन महालक्ष्मी मंदिर की विशेष परंपरा: उल्टा स्वास्तिक बनाकर भक्त मांगते हैं मुराद, दिवाली पर होती है विशेष पूजा

उत्तर प्रदेश

बिहार में कभी जंगलराज और माफियावाद था, अब विकास की रफ्तार — सीएम योगी

      पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रचार अभियान को पूरी ताकत से शुरू कर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  लखनऊ  बिहार 
बिहार में कभी जंगलराज और माफियावाद था, अब विकास की रफ्तार — सीएम योगी

दीपोत्सव से बदली कुम्हारों की किस्मत, अयोध्या के युवाओं को मिला रोजगार

अयोध्या। दीपोत्सव शुरू होने के बाद से अयोध्या के कुम्हार परिवारों के घरों में खुशहाली का उजाला फैल गया है।...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
दीपोत्सव से बदली कुम्हारों की किस्मत, अयोध्या के युवाओं को मिला रोजगार

मेरठ में भाकियू का ऐलान: 17 अक्टूबर को जिला मुख्यालय का घेराव, गन्ना मूल्य बना मुख्य मुद्दा

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन मेरठ के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में नरेश मवाना के आवास पर प्रिंसिपल मदनपाल यादव...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में भाकियू का ऐलान: 17 अक्टूबर को जिला मुख्यालय का घेराव, गन्ना मूल्य बना मुख्य मुद्दा

पकड़ी गई मथुरा की 'लुटेरी दुल्हन', कुंवारों को फंसाकर चुराती थी नगदी-गहने

मथुरा। यूपी की कुंवारों को अपने जाल में फंसाकर नगदी और गहने लेकर फरार होने वाली 'लुटेरी दुल्हन' काजल को...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
पकड़ी गई मथुरा की 'लुटेरी दुल्हन', कुंवारों को फंसाकर चुराती थी नगदी-गहने