ऊन महालक्ष्मी मंदिर की विशेष परंपरा: उल्टा स्वास्तिक बनाकर भक्त मांगते हैं मुराद, दिवाली पर होती है विशेष पूजा

On

भारत मंदिरों का देश है, जहां शक्तिपीठ और सिद्धपीठ मंदिर की मान्यता सबसे ज्यादा है। देश के अलग-अलग राज्यों में कई शक्तिपीठ और सिद्धपीठ मंदिर हैं, जहां भक्त अपनी मुरादों के साथ भगवान के दर्शन करने के लिए जाते हैं। ऐसा ही मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में महालक्ष्मी का प्राचीन मंदिर है, जहां उल्टा स्वास्तिक बनाने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मुराद को पूरा करती हैं। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में ऊन महालक्ष्मी मंदिर जितना पुराना है, उतना ही मान्यताओं के लिए जाना जाता है।

 

और पढ़ें दीपावली पर कांचीपुरम की मां कामाक्षी भक्तों के घर जाकर देती हैं आशीर्वाद

और पढ़ें परिवार में रिश्तों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व: बेटी लक्ष्मी और दामाद विष्णु समान पूज्य

दिवाली के मौके पर मंदिर में श्रद्धालु खास परंपरा का निर्वाह करते हैं जिसमें अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए भक्त मंदिर की दीवार पर उल्टा स्वास्तिक बनाते हैं, और जैसे ही उनकी मनोकामना पूरी होती है, वो पुन: मंदिर में आकर स्वास्तिक सीधा बनाते हैं। मंदिर में स्थापित महालक्ष्मी की प्रतिमा भी काफी मनमोहक है। कहा जाता है कि यहां मां तीन अलग-अलग रूपों में भक्तों को दर्शन देती हैं।

और पढ़ें दिवाली पर कोल्हापुर के अंबा बाई मंदिर में जलता है चमत्कारी दीया, पूरी होती है हर मुराद

 

महालक्ष्मी सुबह बच्चे के रूप में, दोपहर में एक युवा के रूप में, और रात को एक वृद्ध महिला के रूप में दिखती हैं। इसके अलावा, मां की प्रतिमा में छह हाथ हैं, जिनमें अस्त्र-शस्त्र मौजूद हैं, और मां कमल के फूल पर विराजमान हैं। बताया जाता है कि ऊन महालक्ष्मी मंदिर का निर्माण परमार राजाओं के काल में हुआ था। उस काल में खरगोस और उसके आस-पास कई मंदिरों का निर्माण किया गया था। बाकी सभी मंदिरों की हालत जर्जर है, लेकिन मां लक्ष्मी का मंदिर आज भी ठीक-ठाक हालात में है।

 

मंदिर की प्रतिमा 1000 साल पुरानी है, जिसे पत्थर से बनाया गया था। भक्तों के बीच ऊन महालक्ष्मी का मंदिर काफी लोकप्रिय है। भक्तों की मान्यता है कि यहां जो भी भक्त सच्चे मन से मां की आराधना कर मुराद मांगता है, तो वह जरूर पूरी होती है। यहां मां को धन, सुख, यश और वैभव की देवी के रूप में पूजा जाता है। दिवाली पर मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन होता है और धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष हवन रखा जाता है। भक्तों के लिए मंदिर के द्वार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में खोल दिए जाते हैं और दिवाली के दिन हजारों की संख्या में भक्त मां के दर्शन के लिए आते हैं। 



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

शामलीः दीपावली पर मोचा ब्रांड के चार नए फुटवियर मॉडल लॉन्च, स्टाइल और आराम का बेहतरीन मेल

शामली। दीपावली पर्व के अवसर पर शामली इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एनएमएम एलिगेंट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने अपने लोकप्रिय ब्रांड...
शामली 
शामलीः दीपावली पर मोचा ब्रांड के चार नए फुटवियर मॉडल लॉन्च, स्टाइल और आराम का बेहतरीन मेल

सहारनपुर: दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। देश में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक आदिवासी वर्गों पर लगातार बढ़ रहे अत्याचारों व शोषण के विरोध भीम आर्मी जय...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में चीन का जलवा, पुरुष और महिला दोनों वर्गों में सुनहरी जीत

Table Tennis: एक बार फिर साबित हो गया कि टेबल टेनिस के एशियाई मंच पर चीन का कोई सानी नहीं।...
खेल 
एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में चीन का जलवा, पुरुष और महिला दोनों वर्गों में सुनहरी जीत

अहमदाबाद को मिली 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, भारत ने रचा इतिहास; अब ओलंपिक 2036 की राह खुली

Olympics: 2036 ओलंपिक मेजबानी का सपना भारत के खेल दृष्टिकोण का केंद्र रहा है। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स की कार्यकारी समिति ने...
खेल 
अहमदाबाद को मिली 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, भारत ने रचा इतिहास; अब ओलंपिक 2036 की राह खुली

शामली: धनतेरस व दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार गुलजार, बंपर ऑफर से ग्राहक उत्साहित

शामली। धनतेरस व दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार सजने लगे हैं। बाजारों में कपडा, जूता, साज सज्जा, बर्तन,...
शामली 
शामली: धनतेरस व दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार गुलजार, बंपर ऑफर से ग्राहक उत्साहित

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। देश में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक आदिवासी वर्गों पर लगातार बढ़ रहे अत्याचारों व शोषण के विरोध भीम आर्मी जय...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर: गागलहेड़ी पुलिस ने 14 घंटे में लूट का किया खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना गागलहेडी पुलिस ने मात्र 14 घण्टे में लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर लुटेरो को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गागलहेड़ी पुलिस ने 14 घंटे में लूट का किया खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

तीन लाख लेकर छोड़ा आरोपी? रायबरेली में पुलिस के ‘पॉवर’ के दुरुपयोग का चौंकाने वाला मामला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से पुलिस की बड़ी लापरवाही और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। आरोप है...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
तीन लाख लेकर छोड़ा आरोपी? रायबरेली में पुलिस के ‘पॉवर’ के दुरुपयोग का चौंकाने वाला मामला

मेरठ में गाइड प्रशिक्षण शिविर का चौथा दिन, सामुदायिक सेवा और तंबू निर्माण रहा केंद्र में

मेरठ। शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, माधवपुरम, में बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्राओं के लिए आयोजित गाइड प्रशिक्षण...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में गाइड प्रशिक्षण शिविर का चौथा दिन, सामुदायिक सेवा और तंबू निर्माण रहा केंद्र में