दीपावली पर कांचीपुरम की मां कामाक्षी भक्तों के घर जाकर देती हैं आशीर्वाद

On

देशभर में अलग-अलग मंदिर हैं और सभी की अपनी मान्यता, अलग परंपरा और पौराणिक कथाएं मौजूद हैं। हर मंदिर में पूजन विधि और परंपरा अलग होती है। तमिलनाडु के कांचीपुरम में स्थित मंदिर में दीपावली के दिन विशेष परंपरा को निभाया जाता है, जहां हर कोई मां कामाक्षी के दर्शन नहीं कर सकता है।

 

और पढ़ें दैनिक राशिफल- 14 अक्टूबर 2025, मंगलवार

और पढ़ें मथुरा का यमराज मंदिर: दुनिया का एकमात्र स्थल, जहां यमराज की पूजा से बढ़ती है आयु

तमिलनाडु के कांचीपुरम में श्री कांची कामाक्षी अम्मन मंदिर है, जहां दीपावली के दिन मंदिर की अनोखी छटा देखने को मिलती है। मंदिर को फूलों से सजाकर, मां को स्वर्ण गहनों से सुशोभित करते दक्षिण भारतीय संगीत से मां की आराधना की जाती है। दीपावली के दिन मंदिर में एक खास परंपरा निभाई जाती है। माना जाता है कि जिस किसी के भी माता-पिता की मृत्यु हो जाती है, या दोनों में से किसी एक की भी मृत्यु हो जाती है, तो वो मंदिर में मां कामाक्षी के दर्शन के लिए नहीं आ सकता है।

और पढ़ें  जब मन में उपजता है अभिमान, तब जन्म लेते हैं पाप

 

मृत्यु के एक साल बाद मंदिर में दर्शन करने की परंपरा है। इसलिए मां कामाक्षी खुद घर-घर जाकर भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। दीपावली पर उत्सव के दिन मां कामाक्षी की पालकी यात्रा निकाली जाती है और मां के दर्शन के लिए भक्त अपने घरों से निकलकर बाहर खड़े हो जाते हैं और मां से आशीर्वाद लेते हैं। श्री कांची कामाक्षी अम्मन शक्तिपीठ मंदिर है, जहां एक ही प्रतिमा में दो माताएं वास करती हैं। माना जाता है कि कामाक्षी मां की एक आंख में लक्ष्मी और दूसरी में सरस्वती विराजमान होती हैं और एक ही प्रतिमा में मां दो रूपों में भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। भक्त मां के दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं और मनोकामना की पूर्ति के लिए मां के चरणों में सिंदूर अर्पित करते हैं। मां पर सिर्फ सिंदूर ही अर्पित किया जाता है।

 

कहा जाता है कि इस मंदिर में मां लक्ष्मी ने मां कामाक्षी की पूजा की थी। मां लक्ष्मी को कुरूप होने का श्राप भगवान विष्णु ने दिया था। मां लक्ष्मी को उनके कुरूप रूप से मां कामाक्षी ने छुटकारा दिलवाया था। इसके बाद मां लक्ष्मी भी मां कामाक्षी के साथ ही मंदिर में विराजमान हो गईं। भक्त मां कामाक्षी को माथे से लेकर चरणों तक सिंदूर अर्पित करते हैं। श्री कांची कामाक्षी अम्मन मंदिर में मां कामाक्षी आठ साल की बालिका के रूप में विराजमान हैं, जहां फिर विवाहित पंडित ही उनकी पूजा कर सकते हैं। इसे मां का अब तक का सबसे पवित्र रूप माना गया है।




 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

डेंगू का पंजाबी प्रकोप: पटियाला में 290 मरीज, राज्यभर में 1,616 लोग संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने दी चेतावनी

Punjab News: पंजाब में डेंगू के बढ़ते प्रकोप ने लोगों की नींद उड़ा दी है। राज्यभर में अब तक 1,616...
देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
डेंगू का पंजाबी प्रकोप: पटियाला में 290 मरीज, राज्यभर में 1,616 लोग संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने दी चेतावनी

हरिद्वार में दीपावली पर बिना लाइसेंस पटाखा बिक्री पर रोक, प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

हरिद्वार। दीपावली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण तैयारियां शुरू कर...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
हरिद्वार में दीपावली पर बिना लाइसेंस पटाखा बिक्री पर रोक, प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर दोस्त को गोली मारी, दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी

मुजफ्फरनगर।थाना नई मंडी क्षेत्र के सुभाष नगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सोशल मीडिया पर हुई टीका-टिप्पणी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर दोस्त को गोली मारी, दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी

ऑपरेशन सवेरा” के तहत शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 293 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

शामली। सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन...
शामली 
ऑपरेशन सवेरा” के तहत शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 293 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पेड़ों की कटाई पर बवाल, डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर । प्रदेश सरकार के पर्यावरण संरक्षण अभियान को सरकारी कर्मचारी ही पलीता लगाने पर तुले हुए हैं।थाना क्षेत्र के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पेड़ों की कटाई पर बवाल, डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश

यूपी में 'काऊ टूरिज्म' की संभावनाएं तलसेगी योगी सरकार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई पहचान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 'काऊ टूरिज्म' की संभावनाएं तलसेगी योगी सरकार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई पहचान

सपा में बड़ा फेरबदल: मेरठ के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी हटाए गए, कर्मवीर गुर्जर बने नया जिलाध्यक्ष

मेरठ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने मेरठ के जिला संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी को हटा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
सपा में बड़ा फेरबदल: मेरठ के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी हटाए गए, कर्मवीर गुर्जर बने नया जिलाध्यक्ष

मेरठ मेडिकल कॉलेज में CPR जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, जीवन रक्षक तकनीक पर जोर

मेरठ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर सीपीआर के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करने, प्रशिक्षण को बढ़ावा...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ मेडिकल कॉलेज में CPR जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, जीवन रक्षक तकनीक पर जोर

न्यायसंगत और मानवीय दृष्टिकोण के साथ हर शहरी परियोजना में हो 'जनहित सर्वोपरि' की भावना - योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के नगरों के तीव्र गति से बदलते विकास स्वरूप...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
न्यायसंगत और मानवीय दृष्टिकोण के साथ हर शहरी परियोजना में हो 'जनहित सर्वोपरि' की भावना - योगी