GST 2.0 का असर: 41% भारतीय अगले 3-4 महीनों में गाड़ी खरीदने की बना रहे योजना

On

नई दिल्ली। जीएसटी सुधारों के कारण, देश में बड़े स्तर पर गाड़ियों की कीमतों में कमी देखी गई है और अगले तीन-चार महीनों में 41 प्रतिशत ग्राहक गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि जीएसटी सुधारों के चलते 72 प्रतिशत ग्राहकों अपनी खरीद को टाल दिया था, जो ग्राहक धारणा पर टैक्सेशन के प्रभाव को दिखाता है।

 

और पढ़ें संघ शताब्दी वर्ष: पश्चिमी यूपी से 500 KM की यात्रा पूरी कर लखनऊ पहुँचा कारवाँ, समाज में राष्ट्र निर्माण के संकल्प की गूंज

ग्रांट थॉर्नटन भारत की एक रिपोर्ट के अनुसार, उपभोक्ताओं के बीच हाइब्रिड वाहन तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं और 38 प्रतिशत उपभोक्ता हाइब्रिड कारों को चुन रहे हैं, जो पेट्रोल (30 प्रतिशत) और इलेक्ट्रिक वाहनों (21 प्रतिशत) से अधिक है। स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) वाहनों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और 64 प्रतिशत ग्राहक एसयूवी को चुन रहे हैं। यह सेगमेंट वित्त वर्ष 25 में भारतीय पेसेंजर व्हीकल (पीवी) मार्केट में 65 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर था।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में विकास को मिली नई रफ़्तार: 80 करोड़ की विशाल योजना पर बोर्ड की मुहर, 250 नई सड़कें बनेंगी

 

रिपोर्ट में बताया गया कि 34 प्रतिशत खरीदार कीमत और माइलेज की तुलना में सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। ग्रांट थॉर्नटन भारत के पार्टनर और ऑटोमोटिव उद्योग प्रमुख साकेत मेहरा ने कहा, "यह त्योहारी सीजन केवल बिक्री का अवसर नहीं है, बल्कि यह उपभोक्ता व्यवहार में गहरे बदलावों का संकेत देता है। हाइब्रिड के प्रति बढ़ती पसंद, सुरक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और प्रीमियम सुविधाओं के लिए भुगतान करने की इच्छा एक अधिक जागरूक और आकांक्षी खरीदार को दर्शाती है।"

 

मेहरा ने आगे कहा कि जीएसटी सुधारों से सामर्थ्य में वृद्धि और डिजिटल माध्यमों से खोज को नया रूप मिलने के साथ, ओईएम के पास भारत के मोबिलिटी के अगले चरण के लिए अपने मूल्य प्रस्ताव को नए सिरे से परिभाषित करने का एक अनूठा अवसर है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, 35 प्रतिशत से अधिक खरीदार हाई-एंड वेरिएंट के लिए ज्यादा कीमत चुकाने को तैयार हैं और 65 प्रतिशत ने कहा है कि 10-15 प्रतिशत अधिक कीमत स्वीकार्य है, जो फीचर-युक्त वाहनों की बढ़ती आकांक्षाओं और मांग को दर्शाता है। इसके अलावा, 52 प्रतिशत उपभोक्ता खरीदारी से पहले ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों का इस्तेमाल करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया, "छोटी कारों पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने से लागत 1 लाख रुपए तक कम हो सकती है, जिससे विशेष रूप से टियर 2 और टियर 3 शहरों में मांग बढ़ेगी।" 


 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

भंडारा में हादसा: सड़क के गड्ढे ने ली मासूमों की मुस्कान, पुल से गिरी स्कूल वैन - 10 छात्र घायल

Maharashtra News: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक स्कूल वैन सड़क पर बने...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
भंडारा में हादसा: सड़क के गड्ढे ने ली मासूमों की मुस्कान, पुल से गिरी स्कूल वैन - 10 छात्र घायल

सहारनपुर नगर निगम ने ईईएसएल कंपनी के साथ एलईडी लाइट अनुबंधों को किया रद्द, लापरवाही और खराब रखरखाव बना कारण

सहारनपुर। नगर निगम ने एक बड़ा फैसला लेते हुए महानगर में एलईडी लाईट का कार्य कर रही कंपनी मै. ईईएसएल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगर निगम ने ईईएसएल कंपनी के साथ एलईडी लाइट अनुबंधों को किया रद्द, लापरवाही और खराब रखरखाव बना कारण

शामली में भारत विकास परिषद अमृत द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

शामली। भारत  विकास परिषद अमृत शामली की ओर दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक गत...
शामली 
शामली में भारत विकास परिषद अमृत द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सहारनपुर में दीपावली पर अस्थायी आतिशबाजी बिक्री के लिए 164 लाइसेंस जारी, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल के निर्देशों के क्रम में दीपावली पर्व पर तीन दिन के लिए अस्थायी आतिशबाजी की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दीपावली पर अस्थायी आतिशबाजी बिक्री के लिए 164 लाइसेंस जारी, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

शामलीः दीपावली पर मोचा ब्रांड के चार नए फुटवियर मॉडल लॉन्च, स्टाइल और आराम का बेहतरीन मेल

शामली। दीपावली पर्व के अवसर पर शामली इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एनएमएम एलिगेंट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने अपने लोकप्रिय ब्रांड...
शामली 
शामलीः दीपावली पर मोचा ब्रांड के चार नए फुटवियर मॉडल लॉन्च, स्टाइल और आराम का बेहतरीन मेल

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर नगर निगम ने ईईएसएल कंपनी के साथ एलईडी लाइट अनुबंधों को किया रद्द, लापरवाही और खराब रखरखाव बना कारण

सहारनपुर। नगर निगम ने एक बड़ा फैसला लेते हुए महानगर में एलईडी लाईट का कार्य कर रही कंपनी मै. ईईएसएल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगर निगम ने ईईएसएल कंपनी के साथ एलईडी लाइट अनुबंधों को किया रद्द, लापरवाही और खराब रखरखाव बना कारण

सहारनपुर में दीपावली पर अस्थायी आतिशबाजी बिक्री के लिए 164 लाइसेंस जारी, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल के निर्देशों के क्रम में दीपावली पर्व पर तीन दिन के लिए अस्थायी आतिशबाजी की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दीपावली पर अस्थायी आतिशबाजी बिक्री के लिए 164 लाइसेंस जारी, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

सहारनपुर: दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। देश में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक आदिवासी वर्गों पर लगातार बढ़ रहे अत्याचारों व शोषण के विरोध भीम आर्मी जय...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर: गागलहेड़ी पुलिस ने 14 घंटे में लूट का किया खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना गागलहेडी पुलिस ने मात्र 14 घण्टे में लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर लुटेरो को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गागलहेड़ी पुलिस ने 14 घंटे में लूट का किया खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार