जेडीयू का एक और विधायक बागी, बरबीघा से सुदर्शन कुमार ने निर्दलीय दाखिल किया नामांकन

On

शेखपुरा । बरबीघा के निवर्तमान जदयू विधायक सुदर्शन कुमार को पार्टी ने इस बार टिकट नहीं दिया, जिसके बाद वह निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गए हैं। वहीं, पार्टी के फैसले से नाराज सुदर्शन कुमार ने बरबीघा सीट से ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। 17 अक्टूबर को नामांकन के अंतिम दिन, उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समर्थक झंडे-बैनर के साथ नारेबाजी करते नजर आए।

जनता दल यूनाइटेड ने इस बार सुदर्शन कुमार का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर नालंदा निवासी कुमार पुष्पंजय को बरबीघा विधानसभा से पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। जेडीयू के इस फैसले से विधायक सुदर्शन कुमार के समर्थकों में भारी रोष देखा जा रहा है। वहीं, टिकट कटने के बाद सुदर्शन कुमार ने अपने पैतृक गांव हथियावां में समर्थकों के साथ एक बैठक की थी। इस बैठक में बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों समर्थकों ने उन्हें हर हाल में चुनाव लड़ने का दबाव बनाया। समर्थकों ने इस अवसर पर जिले के निर्माता माने जाने वाले विधायक के दादा, पूर्व सांसद स्व. राजो सिंह, उनके पिता, पूर्व मंत्री स्व. संजय कुमार सिंह, और माता, शेखपुरा विधानसभा की पूर्व विधायक स्व. सुनीला देवी, के कार्यों की भी विस्तार से चर्चा की। आक्रोशित समर्थकों ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर अपमानित करते हुए टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने सुदर्शन कुमार से राजो सिंह के सपने को साकार करने के लिए चुनाव लड़ने की अपील की।

और पढ़ें बिहार चुनाव: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी समेत 40 नेताओं के नाम शामिल

इस दौरान निवर्तमान विधायक सुदर्शन कुमार ने बताया कि "मैं हमेशा पार्टी के प्रतिबद्ध कार्यकर्ता के रूप में बरबीघा की जनता के सभी सुख-दुख में हमेशा साथ रहा हूं।" उन्होंने कहा कि बरबीघा की जनता की 10 सालों तक लगातार सेवा की। अंतिम समय में मेरा टिकट काटकर अपमानित करने का प्रयास किया गया है। 

और पढ़ें लालू यादव के हाथों सिंबल मिलने पर खेसारी लाल यादव खुश, छपरा विधानसभा से करेंगे नामांकन, RJD ने उतारा मैदान में

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

'गरीबों के जनधन खाते बंद कर रही सरकार, खातों में जमा पैसा हो जाएगा सरकारी'- अखिलेश यादव का चौंकाने वाला दावा

      लखनऊ।  समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार पर बेहद चौंकाने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 

शामली के कांधला में मिशन शक्ति 5.0 के तहत घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शामली। जिला प्रोबेशन अधिकारी, शामली मौहम्मद् मुशफेकीन के निर्देशानुसार, मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत दिनांक 18.10.2025 को एक महत्वपूर्ण...
शामली 
शामली के कांधला में मिशन शक्ति 5.0 के तहत घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्जी जज बनकर 30 लाख का लोन लेने पहुंची महिला — बैंक को हुआ शक, पुलिस ने मौके पर दबोचा

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला जज बनकर एचडीएफसी बैंक...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 

मेरठ में कारोबारी के घर हुई चोरी की मास्टरमाइंड निकली उसकी पत्नी, इलाज के लिए रची साजिश

मेरठ। 15 अक्टूबर को थाना टीपी नगर क्षेत्र निवासी कपड़ा कारोबारी पीयूष मित्तल के घर हुई चोरी का पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 

सहारनपुर में मामूली साइड के विवाद में पिकअप चालक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना नकुड़ क्षेत्र में दो पक्षों के बीच कार में साइड लगने पर विवाद हो गया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 

उत्तर प्रदेश