भाजपा ने नीतीश कुमार की पीठ में छुरा घोंपा, बोले पप्पू यादव- गठबंधन धर्म के लिए कांग्रेस कितनी कुर्बानी देगी ?

On

 नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर असंतोष जताया है। उन्होंने कहा कि वे टिकट बंटवारे से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। पप्पू यादव ने कहा कि गठबंधन धर्म निभाने के लिए आखिर कब तक कांग्रेस ही कुर्बानी देती रहेगी? आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि गुलामी से आजादी कांग्रेस ने दिलाई, लेकिन हमेशा कांग्रेस से ही परीक्षा ली जाती है। गुलामी करने का वक्त चला गया। उन्होंने कहा कि गठबंधन में किसी भी निर्णय प्रक्रिया में बीच का रास्ता निकाला जाता है, लेकिन पूर्ण संतुष्टि संभव नहीं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता थोड़े नाराज तो होंगे ही, खासकर जब हमारी सीटिंग सीटों पर हमला किया जाता है।

उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे से जहां जदयू-भाजपा में मारपीट हो रही है, वहीं कांग्रेस में कोई विरोध नहीं है। उन्होंने महागठबंधन को एकजुट बताया, लेकिन सीट बंटवारे पर असंतोष प्रकट किया। महागठबंधन में बछवाड़ा सीट को लेकर कोहराम मचा हुआ है। कांग्रेस के प्रत्याशी उतारने के बाद भाकपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। बछवाड़ा उन सीटों में शामिल है जहां गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच खींचतान चरम पर है। इस पर पप्पू यादव ने कहा कि बछवाड़ा कांग्रेस की पारंपरिक सीट नहीं है, लेकिन गठबंधन में सम्मान का सवाल है।

और पढ़ें छिंदवाड़ा में जहरीले पानी से फैला रोग, राजोला गांव के 60 लोग बीमार — कुएं में मिले चार मृत कबूतर बने बीमारी का कारण

सीपीआई ने दावा किया है कि यह उनकी सीट है और उनके उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल कर दिया है। भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के चुनाव लड़ने पर पप्पू यादव ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेसारी लाल भाई को बधाई कि वे चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्यमंत्री फेस को लेकर दिए बयान पर पप्पू यादव ने जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सीएम फेस नहीं हैं। भाजपा ने नीतीश कुमार की पीठ में छुरा घोंपा है। उनके मतदाताओं में बहुत गुस्सा है। यादव ने दावा किया कि नीतीश के वोटरों में भारी नाराजगी है और यह चुनाव में असर डालेगा। बता दें कि शुक्रवार को पहले चरण की सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। दो चरण में आयोजित होने वाले इस चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा। 

और पढ़ें मुनव्वर फारुकी को मारने की साजिश का खुलासा, मुंबई और बेंगलुरु में हुई थी रेकी, दो शूटर गिरफ्तार

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

घर की छत पर उगाएं ताजी हरी धनिया – बिना खेत और रसायन के, सिर्फ 5 दिन में पाएं खुशबूदार धनिया की फसल

अगर आप भी हर बार बाजार से बासी और महंगी धनिया खरीदकर परेशान हो जाते हैं, तो अब चिंता छोड़...
कृषि 
घर की छत पर उगाएं ताजी हरी धनिया – बिना खेत और रसायन के, सिर्फ 5 दिन में पाएं खुशबूदार धनिया की फसल

शामली में दीपोत्सव पर पटाखा व्यापारियों को 18 से 21 अक्टूबर तक बिक्री की अनुमति

शामली। दीपोत्सव के अवसर पर शामली में पटाखा व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट और...
शामली 
शामली में दीपोत्सव पर पटाखा व्यापारियों को 18 से 21 अक्टूबर तक बिक्री की अनुमति

हरियाणा: लग्जरी कारों से 305 किलो डोडा पोस्त बरामद, चार गिरफ्तार

  कैथल। हरियाणा में कैथल पुलिस ने शनिवार सुबह दो लग्जरी कारों-बीएमडब्ल्यू और फॉक्सवैगन से 305 किलो डोडा पोस्त बरामद इसकी...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: लग्जरी कारों से 305 किलो डोडा पोस्त बरामद, चार गिरफ्तार

पाकिस्तान में रिकॉर्ड महंगाई ने बढ़ाई आम जनता की मुश्किलें, सरकार पर नाराजगी

  नई दिल्ली। पाकिस्तान, जो आर्थिक मंदी के दौर में फंसा हुआ प्रतीत हो रहा है, बढ़ती कीमतों के कारण रिपोर्ट...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान में रिकॉर्ड महंगाई ने बढ़ाई आम जनता की मुश्किलें, सरकार पर नाराजगी

शामली में दीपावली पर रंगोली व दिया सजावट प्रतियोगिताओं से बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

शामली। शहर  के रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर में दीपावली के शुभ अवसर पर कक्षा तीन, चार प्रधानाचार्य...
शामली 
शामली में दीपावली पर रंगोली व दिया सजावट प्रतियोगिताओं से बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

उत्तर प्रदेश

मेरठ में कारोबारी के घर हुई चोरी की मास्टरमाइंड निकली उसकी पत्नी, परिवार के ही चार सदस्य गिरफ्तार

मेरठ। टीपीनगर में कपड़ा कारोबारी पीयूष मित्तल के घर हुई 30 लाख की चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में कारोबारी के घर हुई चोरी की मास्टरमाइंड निकली उसकी पत्नी, परिवार के ही चार सदस्य गिरफ्तार

सपा का बड़ा एक्शन: मेरठ युवजन सभा के जिला अध्यक्ष दीपक गिरी पदमुक्त, हाल ही में की थी पूनम पंडित से सगाई

मेरठ। समाजवादी पार्टी ने मेरठ युवजन सभा के जिला अध्यक्ष दीपक गिरी को पद से हटा दिया है। यह आदेश...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
सपा का बड़ा एक्शन: मेरठ युवजन सभा के जिला अध्यक्ष दीपक गिरी पदमुक्त, हाल ही में की थी पूनम पंडित से सगाई

"सोनभद्र में कॉलेज एडमिशन के नाम पर 10 लाख की ठगी, राजस्थान के युवक गिरफ्तार"

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जिला सोनभद्र में म्योरपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट मुम्बई, महाराष्ट्र...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
"सोनभद्र में कॉलेज एडमिशन के नाम पर 10 लाख की ठगी, राजस्थान के युवक गिरफ्तार"

सहारनपुर में नशा तस्करी के दो अभियुक्तों को 2 साल कैद और जुर्माने की सजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी पाया गया

सहारनपुर। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं.-11 ने नशा तस्करी के मुकदमें में दो अभिक्तों को दोषी पाते...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्करी के दो अभियुक्तों को 2 साल कैद और जुर्माने की सजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी पाया गया