मुनव्वर फारुकी को मारने की साजिश का खुलासा, मुंबई और बेंगलुरु में हुई थी रेकी, दो शूटर गिरफ्तार

On

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुनव्वर फारुकी को जान से मारने की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के दो शूटरों, राहुल रामफल और साहिल रमेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने सितंबर 2025 में मुंबई के डोंगरी और बांद्रा इलाकों में मुनव्वर के घरों की रेकी की थी।

 

और पढ़ें बॉबी देओल के बाद एजेंट मिर्ची बनी श्रीलीला, पोस्टर ने बढ़ाया फिल्म का रोमांच और फैंस में मचाई सनसनी

और पढ़ें मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर 12 घंटे का हाहाकार: ट्रैफिक जाम में फंसे 500 से ज्यादा छात्र, भूख-प्यास से बेहाल रहे बच्चे

इसके बाद बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान उन पर हमला करने की योजना बनाई गई, जो आखिरी समय में विफल हो गई। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ साझा की है। पुलिस के अनुसार, शूटरों ने 10 से 15 सितंबर के बीच मुनव्वर के डोंगरी स्थित पुराने घर की रेकी की, जहां वह कभी-कभी आते थे। इस दौरान उन्हें मुनव्वर के बांद्रा वाले नए घर की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने वहां भी रेकी की। हालांकि, मुंबई में हमले के लिए उपयुक्त मौका न मिलने और असहजता के कारण शूटरों ने योजना को अंजाम नहीं दिया।

और पढ़ें कुपवाड़ा में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर

 

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के इनपुट्स के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। शूटरों ने अपने आका रोहित गोदारा को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसने बेंगलुरु में हमले की साजिश रची। शूटरों को पता था कि मुनव्वर बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। 15 से 20 सितंबर के बीच उन्होंने कार्यक्रम स्थल और मुनव्वर की गाड़ी की रेकी की।

 

लेकिन, ऐन वक्त पर मुनव्वर की गाड़ी बदलने और शूटरों के बीच तालमेल की कमी के कारण हमला नाकाम रहा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शूटरों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है। यह घटना मुनव्वर की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाती है। पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ इस साजिश के पीछे के मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी है। 



 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

भारत में एआई कौशल की मांग तेज़ी से बढ़ी, जॉब डिस्क्रिप्शन में नियोक्ता कर रहे हैं इसका उल्लेख

नई दिल्ली। भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में स्किल को लेकर मांग लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को आई...
बिज़नेस 
भारत में एआई कौशल की मांग तेज़ी से बढ़ी, जॉब डिस्क्रिप्शन में नियोक्ता कर रहे हैं इसका उल्लेख

पृथ्वीराज सुकुमारन की नई एक्शन फिल्म ‘खलीफा’ में आमिर अली की भूमिका, अगले साल होगी रिलीज

चेन्नई। मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की नई फिल्म 'खलीफा' से उनका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।...
मनोरंजन 
पृथ्वीराज सुकुमारन की नई एक्शन फिल्म ‘खलीफा’ में आमिर अली की भूमिका, अगले साल होगी रिलीज

पंचतृण: किडनी की प्राकृतिक सफाई और गर्मी में राहत देने वाली आयुर्वेदिक औषधि

आयुर्वेद में पंचतृण एक अत्यंत प्रभावशाली और बहुपयोगी औषधि मानी जाती है, जो विशेष रूप से गर्मियों में शरीर की...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
पंचतृण: किडनी की प्राकृतिक सफाई और गर्मी में राहत देने वाली आयुर्वेदिक औषधि

महिलाओं में अल्जाइमर और मल्टीपल स्क्लेरोसिस का खतरा क्यों ज्यादा होता है? एक्स क्रोमोसोम जीन की भूमिका

अमेरिकी शोधकर्ताओं ने एक्स क्रोमोसोम के एक जीन की पहचान की है जो महिला मस्तिष्क में सूजन को बढ़ाता है...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
महिलाओं में अल्जाइमर और मल्टीपल स्क्लेरोसिस का खतरा क्यों ज्यादा होता है? एक्स क्रोमोसोम जीन की भूमिका

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला: बोले, ट्रंप से डरते हैं मोदी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला: बोले, ट्रंप से डरते हैं मोदी

उत्तर प्रदेश

मेरठ में भाकियू (अराजनैतिक) का गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदर्शन

मेरठ। गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने कलेक्ट्रट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में भाकियू (अराजनैतिक) का गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदर्शन

मेरठ के हिस्ट्रीशीटर सरताज की हत्या, शव राजबहे में मिला, आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

मेरठ। मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव जिसौरा निवासी हिस्ट्रीशीटर सरताज की हत्या कर शव राजबहे में फेंक दिया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के हिस्ट्रीशीटर सरताज की हत्या, शव राजबहे में मिला, आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं का पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, फर्जी मुकदमे की वापसी की मांग

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं का पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, फर्जी मुकदमे की वापसी की मांग

बिहार में कभी जंगलराज और माफियावाद था, अब विकास की रफ्तार — सीएम योगी

      पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रचार अभियान को पूरी ताकत से शुरू कर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  लखनऊ  बिहार 
बिहार में कभी जंगलराज और माफियावाद था, अब विकास की रफ्तार — सीएम योगी