मेरठ में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया
1.png)
मेरठ। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए इन दिनों विशेष कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। रविवार को अवकाश के दिनों में भी मिशन शक्ति अभियान जारी रहा।
महिलाओं एवं छात्राओं को 'गुड टच-बैड टच' की जानकारी दी गई तथा थानों पर संचालित मिशन शक्ति केन्द्रों के संचालन और उपयोगिता के बारे में भी बताया गया। इसके अतिरिक्त कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न, POCSO एक्ट, बाल श्रम एवं साइबर अपराध से सम्बन्धित कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस दौरान जिले के विभिन्न थानों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
थाना मुण्डाली: मिशन शक्ति टीम द्वारा उत्कृष्ट महिलाओं और बच्चियों को सम्मानित किया गया तथा विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई।
थाना दौराला: स्कूल के बच्चों को बुलाकर मिशन शक्ति केन्द्र और महिला समर्पित योजनाओं की जानकारी दी गई।
थाना सदर बाजार (काली माता मंदिर): समभ्रांत महिलाओं के लिए चौपाल आयोजित कर योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई।
थाना कोतवाली: स्कूल के बच्चों को समस्याओं के निस्तारण, पुलिस कार्यप्रणाली, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन और गुड टच-बैड टच की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
आईआईएमटी कॉलेज गंगानगर:मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अन्तर्गत आईआईएमटी कॉलेज गंगानगर मे महिलाओं के सम्मान मे एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बहादुरी का कार्य करने वाली 101 महिलाओं/बालिकाओं व पुलिस का सहयोग करने वाली महिलाओं/पुलिस हितधारकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ के द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात/पुलिस अधीक्षक अपराध/ सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली ने सम्मानित किया।