जगदगुरु रामभद्राचार्य का कड़ा संदेश: ‘सूरदास बनकर रहो, बाबर-अकबर की सोच नहीं चलेगी… वंदे मातरम न कहने वाले पाकिस्तान जाएं
Sambhal News: ऐंचोड़ा कंबोह में आयोजित श्री कल्कि महोत्सव के दौरान जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज ने वंदे मातरम को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग वंदे मातरम नहीं कहते, वे पाकिस्तान चले जाएं। महाराज ने कहा कि भारत माता का अपमान किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बाबर-अकबर नहीं, सूरदास-कबीरदास बनकर रहो
राष्ट्र विरोधी बयानों पर कड़ी चेतावनी
प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भारत माता को अपमानित करने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि भारत माता, गंगा माता और गौ माता का सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है।
सामाजिक सद्भाव और धर्म पर जोर
कल्कि कथा के संदेश पर महाराज ने कहा, “स्वयं जीओ, साथ रहो और दूसरे को जीने दो।” उनका कहना था कि हमारी आध्यात्मिक परंपरा किसी के प्रति वैमनस्य नहीं सिखाती, लेकिन राष्ट्र और धर्म के सम्मान पर समझौता संभव नहीं।
पत्नी संबंधी विवादित व्याख्या पर सफाई
पत्नी की अंग्रेजी व्याख्या पर उठे सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कहा, वह शास्त्रों के अनुसार कहा है। उन्होंने अंग्रेजी में “wife” के अर्थ की आलोचना की और कहा कि भारत में “पत्नी” शब्द का अर्थ है “जो पति को पतन से बचाती है।” उन्होंने कहा कि आलोचना अंग्रेजों से पूछी जानी चाहिए, जिन्होंने इस शब्द की व्यवस्था बनाई।
