सहारनपुर में 77 वें गणतंत्र दिवस पर आयुक्त कार्यालय में मण्डलायुक्त एवं कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, सभी को दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ
सहारनपुर। भारतीय लोकतंत्र का महापर्व 77 वां गणतंत्र दिवस जनपद भर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मण्डलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार द्वारा आयुक्त कार्यालय में एवं जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल द्वारा कलक्ट्रेट ध्वज फहराने के साथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी को संविधान की प्रस्तावना की शपथ भी दिलायी।
उन्होंने कहा कि हमारा शासन संविधान के अनुसार चलता है उसका पालन सभी को करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार देने के साथ ही दुर्व्यसनों से दूर रहने की बात पर बल दिया। नई पीढी अपने अभिभावकों को रोल मॉडल समझेगी इसलिए सुधार स्वयं से करने होंगे तभी समाज में सुधार आएगा। जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल ने जनपदवासियों को गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए भारतीय स्वतंत्रता इतिहास के महत्व को बताया। आज हमारा देश विश्वगुरू के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। इस विश्वगुरू की सबसे बडी ताकत यहां के जागरूक नागरिक है। जागरूक नागरिक का अर्थ सच्चाई को जानना है।
सोशल मीडिया के जमाने में दुष्प्रचार से बचते हुए बिना सोचे समझें सोशल मीडिया पर न विश्वास करें और न कुछ साझा करें। स्वयं जागरूक होकर सही गलत की पहचान करें। हम देश की बेहतरी के लिए वैसे ही सोचें जैसे हम अपने परिवार के लिए सोचते है। संविधान के तहत बनाए गये नियमों का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी के साथ पालन करें। 2047 तक देश को विकसित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। उन्होंने महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन जनहित में करें। उन्होने सभी को अपने संस्थान, समाज, देश को सशक्त करने के लिए प्रण लेने के साथ ही कर्तव्य पालन एवं कानून पालन करने की बात कही।
मण्डलायुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त भानू प्रताप यादव, अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव, जिला सूचना अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी कर्णपाल, पीए अरविन्द चौधरी, नाजिर अमित जैन सहित आयुक्त कार्यालय के समस्त कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राम आसरे वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, मुख्य कोषाधिकारी सूरज कुमार, डिप्टी कलेक्टर अंकुर वर्मा, श्वेता पाण्डेय सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां