मेरठ। 77 वें गणतन्त्र दिवस, 26 जनवरी 2026 के शुभ अवसर पर मेरठ रेंज के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी वीरता और अदम्य साहस, उल्लेखनीय व सराहनीय सेवाओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सराहनीय सेवा के लिए पदक तथा पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा सेवा अभिलेख एवं शौर्य के आधार पर उत्साहवर्धन हेतु उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह/ सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्रदान किये गये हैं ।
मेरठ परिक्षेत्र के जनपदों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सराहनीय सेवा के लिए 04 पदक , सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह- 10 सिल्वर , उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह- 04 एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह- 12 तथा शौर्य के आधार पर / ऑपरेशनल कार्यों के लिए उत्कृष्ट/ सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह-12 सिल्वर प्रदान किये गये है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र, कलानिधि नैथानी द्वारा पदक/प्रशंसा चिन्ह पाने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनायें दी गयी एवं भविष्य में भी इसी प्रकार सराहनीय एवं प्रसंशनीय कार्य किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सराहनीय सेवा के लिए पदक (MSM)
1. उप निरीक्षक सुभाष बाबू जनपद बुलन्दशहर
2. उप निरीक्षक महेंद्र प्रकाश शर्मा जनपद बागपत
3.उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस चांदवीर सिंह जनपद हापुड़
4. निरीक्षक रमाकान्त पचौरी जनपद मेरठ
सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह ( रजत )
1. निरीक्षक श्री महावीर सिंह जनपद मेरठ
2. निरीक्षक श्री अतुल कुमार जनपद बुलन्दशहर
3.उप निरीक्षक श्री कृपाल सिंह जनपद बुलन्दशहर
4.उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस श्री योगेन्द्र पाल जनपद बुलन्दशहर
5. उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस श्री रामकिशन जनपद बुलन्दशहर
6.निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह जनपद बुलन्दशहर
7.मुख्य आरक्षी श्री सन्तराम सिंह उपाध्याय जनपद बागपत
8. मुख्य आरक्षी चालक श्री ओमकार सिंह जनपद हापुड़
9.उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस श्री अरुण कुमार जनपद हापुड़
10. निरीक्षक श्री ओमप्रकाश सिंह जनपद हापुड़
सेवाभिलेख के आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह
उप निरीक्षक श्री घनश्याम जनपद मेरठ- उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह,उप निरीक्षक श्री धर्मपाल शर्मा जनपद मेरठ, मुख्य आरक्षी चालक श्री विजय सिंह जनपद मेरठ, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस श्री शान्ति स्वरुप जनपद मेरठ-।
सेवाभिलेख के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह -
निरीक्षक श्री बलराम सिंह जनपद बुलन्दशहर- ,निरीक्षक श्री रजनीश कुमार जनपद बुलन्दशहर, निरीक्षक श्री बच्चू सिंह जनपद बागपत, उप निरीक्षक श्री अनिल कुमार उपाध्याय जनपद बागपत, उप निरीक्षक श्री राजेश कुमार जनपद बुलन्दशहर, उप निरीक्षक श्री कमल शंकर त्रिवेदी जनपद मेरठ, मुख्य आरक्षी श्री रविन्द्र कुमार जनपद बागपत, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस श्री ओमपाल सिंह जनपद मेरठ, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस श्री देवेन्द्र सिंह जनपद मेरठ, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस श्री अरविन्द कुमार शर्मा जनपद बागपत, मुख्य आरक्षी चालक श्री संजीव कुमार रेंज कार्यालय मेरठ, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस श्री अक्षय कुमार जनपद बुलन्दशहर- सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित हुए हैं।
शौर्य के आधार पर / ऑपरेशनल कार्यों के लिए उत्कृष्ट/ सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह ( स्वर्ण/रजत )
*1.* श्री अंतरिक्ष जैन (IPS) ASP मेरठ
*2.* निरीक्षक श्री सुभाष सिंह जनपद मेरठ
*3.* उप निरीक्षक श्री मनीष शर्मा जनपद मेरठ
*4.* उप निरीक्षक श्री सतेन्द्र कुमार जनपद मेरठ
*5.* मुख्य आरक्षी श्री आशुतोष सिंह जनपद मेरठ
*6.* आरक्षी असनेन अली जनपद मेरठ
*7.* आरक्षी प्रिन्स कुमार जनपद मेरठ
*8.* आरक्षी रोहित शर्मा जनपद मेरठ
*9.* मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार जनपद बागपत
*10.* मुख्य आरक्षी विरेन्द्र कसाना जनपद बागपत
*11.* मुख्य आरक्षी संजीव गुप्ता जनपद हापुड़- स्वर्ण
*12.* मुख्य आरक्षी ललित कुमार जनपद हापुड़- स्वर्ण
टिप्पणियां