नारियल: पानी से लेकर तेल तक, हर चीज में स्वास्थ्य और सुंदरता का खजाना

On

 

ये भी पढ़ें  क्या थायराइड से बचने के लिए सिर्फ आयोडीन जरूरी है? जानें सेलेनियम और जिंक की भूमिका

ये भी पढ़ें  गर्भावस्था में सीने की जलन से राहत: अपनाएं ये आसान उपाय

 नारियल (श्रीफल) सिर्फ एक साधारण फल नहीं बल्कि स्वास्थ्य, सुंदरता और मानसिक शांति का अद्भुत स्रोत है। इसके पेड़ के हर हिस्से पत्ते, पानी और तेल में खास गुण छिपे हैं।  सबसे पहले बात करते हैं नारियल पानी की। इसे आयुर्वेद में जीवन रसायन कहा गया है। गर्मियों में शरीर को ठंडक देने से लेकर बुखार या उल्टी-दस्त के बाद ऊर्जा लौटाने तक नारियल पानी बेहद फायदेमंद है। इसमें प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी और खनिजों का संतुलन बनाए रखते हैं।

ये भी पढ़ें  तनाव, अनिद्रा और थकान से राहत दिलाने में मदद करती है चिन्मय मुद्रा, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव

 

 

अब बात करते हैं नारियल तेल की। यह सिर्फ खाना बनाने के लिए नहीं, बल्कि त्वचा और बालों के लिए प्राकृतिक कवच है। नारियल तेल की मालिश करने से बालों का झड़ना कम होता है, डैंड्रफ दूर होती है और जड़ों में ताकत आती है। त्वचा पर लगाने से यह सूखापन, फटे होंठ और इंफेक्शन कम करता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण त्वचा को चमक और सुरक्षा देते हैं। आयुर्वेदिक ग्रंथों में इसे त्वचा की गर्मी को शांत करने वाला तेल कहा गया है।

 

 

नारियल का सफेद गूदा भी कम फायदेमंद नहीं है। यह फाइबर और पोषक वसा से भरपूर है, पाचन सुधारता है और शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। सुबह-सुबह एक टुकड़ा खाने से कब्ज दूर होती है। यह कमजोरी दूर करने वाला प्राकृतिक टॉनिक भी है। नारियल दूध भी काफी लाभदायक होता है। यह त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है, बालों की ड्राइनेस कम करता है और शरीर की मांसपेशियों को पोषण देता है।

 

 

आयुर्वेद के अनुसार, नारियल वात और पित्त दोष को शांत करता है, शरीर को ठंडक देता है और मानसिक शांति लाता है। नारियल पानी में तुलसी का रस मिलाकर पित्त शांति पेय बनाया जा सकता है। दांत और मसूड़ों के लिए भी रोज सुबह नारियल तेल से 5 मिनट का ऑयल पुलिंग बेहद लाभकारी है। इतना ही नहीं, नारियल एकमात्र ऐसा फल है जो फल, बीज और मेवा तीनों श्रेणियों में आता है। इसका पेड़ 100 साल तक जीवित रह सकता है और लगभग 75 फल देता है।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

अंडर-19 विश्व कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच 

   बुलावायो। भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 204 रन से जीत दर्ज कर ली...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
अंडर-19 विश्व कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच 

शामली में भाकियू (सेवक) का एनईपी-2026 के जातीय प्रावधानों का विरोध, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

शामली। भारतीय  किसान यूनियन (सेवक) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन शामली तहसील में सौंपा। ज्ञापन...
शामली 
शामली में भाकियू (सेवक) का एनईपी-2026 के जातीय प्रावधानों का विरोध, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

'फांसी घर' विवाद पर विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट, केजरीवाल समेत चार 'आप' नेताओं पर अवमानना का आरोप

   नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व स्पीकर राम निवास गोयल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
'फांसी घर' विवाद पर विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट, केजरीवाल समेत चार 'आप' नेताओं पर अवमानना का आरोप

भारत-ईयू एफटीए बनेगा 'जॉब मशीन'.. एनएसई सीईओ आशिष चौहान ने कहा- टेक्सटाइल, लेदर और ज्वेलरी सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़

   मुंबई । नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सीईओ और एमडी आशीष चौहान ने मंगलवार को कहा कि भारत-ईयू फ्री ट्रेड...
Breaking News  बिज़नेस 
भारत-ईयू एफटीए बनेगा 'जॉब मशीन'.. एनएसई सीईओ आशिष चौहान ने कहा- टेक्सटाइल, लेदर और ज्वेलरी सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़

नोएडा सॉफ्टवेयर इंजीनियर मौत मामला: बिल्डरों की न्यायिक हिरासत बढ़ी, विवेचक को कोर्ट की फटकार

नोएडा। नोएडा में सेक्टर-150 के पास हुए सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की हुई दर्दनाक मौत के मामले में मंगलवार को मुख्य...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा सॉफ्टवेयर इंजीनियर मौत मामला: बिल्डरों की न्यायिक हिरासत बढ़ी, विवेचक को कोर्ट की फटकार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में बैंककर्मियों का प्रदर्शन, 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग तेज

सहारनपुर। पांच दिवसीय बैंकिंग लागू कराने की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने हड़ताल रख प्रदर्शन किया।धरने को संबोधित करते...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बैंककर्मियों का प्रदर्शन, 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग तेज

सहारनपुर में भाकियू रक्षक ने यूजीसी कानून की वापसी और बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन रक्षक ने यूजीसी कानून की वापसी और बजाज शुगर मिल गंगनौली से किसानों के बकाया गन्ना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में भाकियू रक्षक ने यूजीसी कानून की वापसी और बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

सहारनपुर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने फर्जी फर्मों के माध्यम से कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी का ओडीओपी मॉडल बना राष्ट्रीय विकास की दिशा तय करने वाला रोडमैप

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश का ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) मॉडल आज देश के विकास विमर्श का केंद्र बन चुका सीएम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी का ओडीओपी मॉडल बना राष्ट्रीय विकास की दिशा तय करने वाला रोडमैप