तनाव, अनिद्रा और थकान से राहत दिलाने में मदद करती है चिन्मय मुद्रा, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव

On

नई दिल्ली। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सेहत सबसे बड़ी चुनौती बनती जा रही है। गलत खानपान, मोबाइल और स्क्रीन पर ज्यादा समय, नींद की कमी और लगातार बना रहने वाला तनाव धीरे-धीरे शरीर और मन दोनों को कमजोर कर देता है। कई बार लोग छोटी-छोटी समस्याओं जैसे चिड़चिड़ापन, थकान और नींद न आने की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही आदत आगे चलकर बड़ी बीमारियों की वजह बन सकती है। ऐसे में योग के कुछ आसान अभ्यास हैं, जो बिना साइड इफेक्ट के शरीर और मन को संतुलन में लाने में मदद करते हैं।

इन्हीं सरल अभ्यासों में एक है चिन्मय मुद्रा। आयुष मंत्रालय के अनुसार, योग केवल शारीरिक कसरत नहीं है, बल्कि यह सांस, मन और शरीर के बीच तालमेल बनाने की प्रक्रिया है। चिन्मय मुद्रा इसी तालमेल को मजबूत करने का काम करती है। संस्कृत शब्द "चिन्मय" का अर्थ होता है "पूर्ण जागरूकता" या "चेतना से भरा हुआ।" यानी यह मुद्रा व्यक्ति को अपने भीतर की स्थिति को समझने और महसूस करने में मदद करती है। इस मुद्रा में हाथों की उंगलियों की स्थिति और सांस पर दिया गया ध्यान, दोनों मिलकर शरीर के अंदर सकारात्मक बदलाव लाते हैं। आयुर्वेद मानता है कि हमारा शरीर पांच तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश से मिलकर बना है। हाथों की पांच उंगलियां भी इन तत्वों का प्रतीक मानी जाती हैं।

ये भी पढ़ें  रील्स देखने की लत बन रही 'गले की हड्डी', कम उम्र में युवाओं को घेर रहा सर्वाइकल का खतरा; जानें बचाव के उपाय

जब हम उंगलियों को एक खास तरीके से जोड़ते हैं, तो शरीर के भीतर इन तत्वों का संतुलन बेहतर होने लगता है। चिन्मय मुद्रा में अंगूठे और तर्जनी उंगली को आपस में जोड़ा जाता है, जबकि बाकी तीन उंगलियां हथेली की ओर मुड़ जाती हैं। यह स्थिति सांस की गति को गहरा और स्थिर बनाने में सहायक होती है। चिन्मय मुद्रा का सबसे पहला असर मानसिक स्वास्थ्य पर देखने को मिलता है। लगातार तनाव और चिंता में रहने से दिमाग थक जाता है, जिसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। इस मुद्रा के अभ्यास के दौरान जब व्यक्ति सिर्फ अपनी सांस पर ध्यान देता है, तो मन धीरे-धीरे शांत होने लगता है और दिमाग को आराम मिलता है। यही कारण है कि यह मुद्रा तनाव और चिंता को कम करने में सहायक मानी जाती है। नींद से जुड़ी समस्याओं में भी चिन्मय मुद्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। जिन लोगों को रात में जल्दी नींद नहीं आती या बार-बार नींद टूट जाती है, उनके लिए यह अभ्यास लाभदायक है।

ये भी पढ़ें  गर्भावस्था में सीने की जलन से राहत: अपनाएं ये आसान उपाय

नियमित अभ्यास से नींद की गुणवत्ता में सुधार देखा जा सकता है। एकाग्रता बढ़ाने के लिए भी यह मुद्रा खास मानी जाती है। चिन्मय मुद्रा में बैठकर सांस पर ध्यान केंद्रित करने से एकाग्रता की शक्ति मजबूत होती है। इससे पढ़ाई करने वाले बच्चों की समझने की क्षमता बेहतर होती है और कामकाजी लोगों को अपने काम पर फोकस बनाए रखने में मदद मिलती है। शारीरिक स्वास्थ्य की बात करें तो चिन्मय मुद्रा पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाती है। तनाव और चिंता का सीधा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। जब मन शांत होता है, तो पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच, या भारीपन धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। इसके अलावा, यह मुद्रा शरीर की ऊर्जा को संतुलित करने में भी मदद करती है, जिससे व्यक्ति खुद को ज्यादा सक्रिय और हल्का महसूस करता है।

ये भी पढ़ें  फिट रहने के लिए रोज कितने कदम पैदल चलना चाहिए, जानें स्वस्थ जिंदगी का राज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

विधायक विनय वर्मा की माता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर; नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

सिद्धार्थनगर/नोएडा। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा को एक गहरा व्यक्तिगत आघात लगा है। उनकी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  नोएडा  गोरखपुर 
विधायक विनय वर्मा की माता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर; नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

वास्तु विशेष: घर का मुख्य द्वार ही तय करता है आपकी किस्मत, जानें दिशाओं का सच और सुख-समृद्धि के अचूक उपाय

अक्सर लोग घर बनवाते समय आधुनिक डिजाइन और चकाचौंध पर तो लाखों खर्च कर देते हैं, लेकिन घर के सबसे...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
वास्तु विशेष: घर का मुख्य द्वार ही तय करता है आपकी किस्मत, जानें दिशाओं का सच और सुख-समृद्धि के अचूक उपाय

'तेरी दुल्हन सजाऊंगी' ट्रेंड में गौहर खान का 'मम्मी ट्विस्ट', बेटे जेहान की जिद के आगे हार मान गई एक्ट्रेस

   मुंबई। बॉलीवुड और टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री गौहर खान अपनी फिटनेस और डांस मूव्स के लिए हमेशा चर्चा में...
Breaking News  मनोरंजन 
'तेरी दुल्हन सजाऊंगी' ट्रेंड में गौहर खान का 'मम्मी ट्विस्ट', बेटे जेहान की जिद के आगे हार मान गई एक्ट्रेस

'अब ये जातियों में झगड़े कराएंगे': इमरान मसूद ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हार के डर से समाज को बांटने की कोशिश

सहारनपुर। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर सांसद इमरान मसूद ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
'अब ये जातियों में झगड़े कराएंगे': इमरान मसूद ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हार के डर से समाज को बांटने की कोशिश

गणतंत्र दिवस पर सलमान खान का 'मातृभूमि' प्रेम: भांजी आयत और भांजे आहिल संग साझा किया बेहद क्यूट वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान ने 77वें गणतंत्र दिवस के खास अवसर पर अपने प्रशंसकों को एक बेहद भावुक...
Breaking News  मनोरंजन 
गणतंत्र दिवस पर सलमान खान का 'मातृभूमि' प्रेम: भांजी आयत और भांजे आहिल संग साझा किया बेहद क्यूट वीडियो

उत्तर प्रदेश

विधायक विनय वर्मा की माता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर; नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

सिद्धार्थनगर/नोएडा। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा को एक गहरा व्यक्तिगत आघात लगा है। उनकी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  नोएडा  गोरखपुर 
विधायक विनय वर्मा की माता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर; नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

'अब ये जातियों में झगड़े कराएंगे': इमरान मसूद ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हार के डर से समाज को बांटने की कोशिश

सहारनपुर। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर सांसद इमरान मसूद ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
'अब ये जातियों में झगड़े कराएंगे': इमरान मसूद ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हार के डर से समाज को बांटने की कोशिश

'सिटी मजिस्ट्रेट' को 'DM आवास', पर 'बंधक' बनाया गया, लखनऊ से फोन पर कहा गया-'साला पंडित पागल' हो गया है, सिटी मजिस्ट्रेट को अब जान का खतरा !

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक अभूतपूर्व प्रशासनिक विद्रोह देखने को मिला है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
'सिटी मजिस्ट्रेट' को 'DM आवास', पर 'बंधक' बनाया गया, लखनऊ से फोन पर कहा गया-'साला पंडित पागल' हो गया है, सिटी मजिस्ट्रेट को अब जान का खतरा !

अखिलेश का सीएम योगी पर तीखा वार: 'कुछ लोग नींद से जागकर भी मदहोश रहते हैं', बथुआ बाबा और SIR पर भी साधा निशाना

लखनऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की सियासत में जबरदस्त जुबानी तीर चले। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश का सीएम योगी पर तीखा वार: 'कुछ लोग नींद से जागकर भी मदहोश रहते हैं', बथुआ बाबा और SIR पर भी साधा निशाना