गर्भावस्था में सीने की जलन से राहत: अपनाएं ये आसान उपाय
नई दिल्ली। महिलाओं के लिए गर्भावस्था का सफर प्यारा और चुनौतीपूर्ण होता है, जहां आने वाले शिशु की खुशी और शरीर में होने वाले बदलाव तकलीफ देते हैं। गर्भावस्था में महिलाओं में सीने में जलन की समस्या आम है।
गर्भावस्था में तीखा और चटपटा खाने का मन करता है और यही खाना सीने में जलन का बड़ा कारण बनता है। ऐसे में ज्यादा मिर्च, ऑयली खाना, कॉफी, और खट्टे फल से परहेज करें। खट्टे फल भी सीने में जलन कर सकते हैं। तीसरा, गर्भावस्था के शुरुआती चरण में शरीर बहुत थका हुआ महसूस होता है। ऐसे में न ज्यादा घूमने का मन करता है और न ही कुछ करने का। ऐसे में जरूर ध्यान रखें कि खाना खाने के तुरंत बाद लेटे नहीं। खाना खाने के 2-3 घंटे बाद ही लेटें और खूब सारा पानी पीएं। पानी पीने से सीने में जलन कम होती है।
चौथा, गर्भावस्था में ढीले कपड़े पहनें। टाइट कपड़ों से पेट पर दबाव पड़ता है और जलन बढ़ती है। कुछ महिलाएं गर्भावस्था में टाइट कपड़े पहनती हैं, जिससे शरीर में जलन और खिंचाव महसूस होता है। ऐसे में कॉटन और खुले कपड़े पहनें। पांचवां, गर्भावस्था में आराम देने वाला आहार लें। आहार में केला, दही, ओट्स और नारियल पानी जैसे पदार्थों को शामिल करें। नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है, जिससे सीने में जलन में आराम मिलता है। अगर जलन बहुत ज्यादा है तो एक बार अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ऐसे में डॉक्टर कुछ दवाएं भी देते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।
