लोकतंत्र कमजोर कर रही भाजपा, माफियाओं को मिल रहा संरक्षण : आज़म खान

On
अर्चना सिंह Picture



जौनपुर। यूपी के जौनपुर निवासी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आज़म खान ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर महिलाओं के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान करने की यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी मुख्यमंत्री कई बार सार्वजनिक मंचों से ऐसे कृत्य कर चुके हैं, जिससे महिला सम्मान को ठेस पहुंची है।

हिंदुस्थान समाचार प्रतिनिध से दूरभाष पर बातचीत में आज़म खान ने कहा कि नीतीश कुमार एक वरिष्ठ और अनुभवी मुख्यमंत्री हैं, उनसे इस तरह के आचरण की कतई उम्मीद नहीं की जा सकती। महिलाओं का सम्मान हर हाल में जरूरी है, चाहे वे किसी भी समाज से आती हों। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे देश से माफी मांगने की मांग की।उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में कोडीन सिरप प्रकरण में सरकार लीपापोती कर रही है। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफियाओं को बचाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि किसान आज बुरी तरह परेशान हैं, समय से खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, नहरें सूखी पड़ी हैं और किसानों की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है।

एक सवाल के जवाब में आज़म खान ने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) केवल कागजों तक सीमित रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर को लेकर भाजपा की नीयत साफ नहीं है और वह लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। मौजूदा सरकार अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और किसानों के खिलाफ नीतियां अपना रही है।आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन बनारस में जिस तरह पुलिसिया तामझाम के साये में उन्हें मीडिया से बातचीत करने से रोका गया, वह अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

सीतारमण ने की वित्त, कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के अधिकारियों के 'चिंतन शिविर' की अध्यक्षता

   नयी दिल्ली / हम्पी- केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कर्नाटक में विजयनगर ज़िले के...
बिज़नेस 
सीतारमण ने की वित्त, कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के अधिकारियों के 'चिंतन शिविर' की अध्यक्षता

दो लाख लोगों की उपस्थिति में होगा राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, योगी ने की समीक्षा

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दो लाख लोगों की उपस्थिति में होगा राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, योगी ने की समीक्षा

प्रयागराज: यात्रियों से लूट व चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

प्रयागराज। उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाने की पुलिस टीम शनिवार को यात्रियों से लूट एवं चोरी करने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: यात्रियों से लूट व चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

दैनिक राशिफल- 21 दिसंबर 2025, रविवार

मेष : कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 21 दिसंबर 2025, रविवार

बाहरी नहीं, भीतर की सुंदरता ही है वास्तविक सौंदर्य

यह विचार कहता है कि मनुष्य अक्सर अपनी बाहरी सुंदरता को ही महत्व देता है। वह दर्पण में बार-बार अपने...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
बाहरी नहीं, भीतर की सुंदरता ही है वास्तविक सौंदर्य

उत्तर प्रदेश

दो लाख लोगों की उपस्थिति में होगा राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, योगी ने की समीक्षा

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दो लाख लोगों की उपस्थिति में होगा राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, योगी ने की समीक्षा

प्रयागराज: यात्रियों से लूट व चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

प्रयागराज। उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाने की पुलिस टीम शनिवार को यात्रियों से लूट एवं चोरी करने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: यात्रियों से लूट व चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

सिरप के नाम पर जहर पिलाने वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई..अखिलेश यादव एंड कंपनी नहीं बचा पाएगी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के खिलाफ करारा प्रहार किया। शनिवार को उन्होंने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सिरप के नाम पर जहर पिलाने वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई..अखिलेश यादव एंड कंपनी नहीं बचा पाएगी : केशव प्रसाद मौर्य

लोकतंत्र कमजोर कर रही भाजपा, माफियाओं को मिल रहा संरक्षण : आज़म खान

जौनपुर। यूपी के जौनपुर निवासी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आज़म खान ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
लोकतंत्र कमजोर कर रही भाजपा, माफियाओं को मिल रहा संरक्षण : आज़म खान