Wednesday, April 23, 2025

महिला से प्रेम प्रसंग के चलते पहले प्रेमी ने गोली मारकर की थी विक्की की हत्या

मुरादाबाद। मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर कस्बे में विक्की नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में सोमवार शाम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा कर दिया।

एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि मृतक विक्की के गांव की एक महिला से लंबे समय से प्रेम संबंध थे। इसी बीच महिला की एक और व्यक्ति से निकटता बढ़ गई थी। उन्होंने बताया कि महिला के कहने पर ही उसके दूसरे प्रेमी ने पहले प्रेमी विक्की की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसकी लाश को जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपित महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना भोजपुर क्षेत्र के ग्राम खानपुर कस्बा निवासी विक्की (22 वर्ष) पुत्र मलखान महानगर की पीतल फर्म में बर्तन पैकिंग का काम करता था। शुक्रवार को वह छुट्टी पर था और शाम को अपने दोस्तों के साथ गांव के पास वॉलीबॉल खेल रहे युवकों को देख रहा था। इसके बाद घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने विक्की को आसपास के गांवों व मुरादाबाद के मोहल्लों में तलाशा लेकिन पता नहीं चला। शनिवार सुबह उसका शव राजपाल सिंह के खेत से बरामद हुआ।

[irp cats=”24”]

शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद सीओ ठाकुरद्वारा और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी।भाई विनोद की तहरीर पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मामले में सोमवार को विक्की की हत्या के आरोप में थाना भोजपुर क्षेत्र के ग्राम खानपुर के आकाश पुत्र दीपचन्द व ग्राम खानपुर की रेखा पत्नी राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपितों को देर शाम न्यायालय में पेश किया गया जहां से कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय