Monday, May 20, 2024

गोकशी की घटनाओं को रोकने के लिए विश्व हिंदू महासंघ ने बनाई रणनीति

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। पश्चिम यूपी में गोकशी की घटनाओं पर पुलिस की सख्ती के बाद भी रोक नहीं लग रही है। गोकशी की लगातार हो रही घटनाओं पर अब विश्व हिंदू महासंघ गंभीर हो गया है। आज विश्व हिंदू महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सर्किट हाउस में हुई। जिसमें संगठन को गति देने और गोकशी रोकने के साथ ही सनातन धर्म के प्रचार और भारत को विश्व गुरु के स्थान पर स्थापित करने के लिए रणनीति बनाई गई। संगठन द्वारा तय किया गया कि अब गोकशी रोकने के लिए प्रत्येक शहर में टीम बनाई जाएगी। जो गोकशी की घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीणों से संपर्क कर उनसे सहयोग लेगी।

अधिवक्ता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह और विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार, गो रक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संजीव अग्रवाल तथा मातृशक्ति की प्रदेश अध्यक्ष निशा चौहान और प्रदेश महामंत्री उमेश कठेरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और संभाग प्रभारी अमित सिंह तोमर ने बैठक में भाग लिया। सभी पदाधिकारियों ने गौ रक्षा के लिए सुझाव रखे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य तथा संगठन के मुरादाबाद मंडल प्रभारी जयप्रकाश द्वारा वार्ता की गई। उनके सुझाव पर सभी जिलों में 3 दिन के लिए प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में सर्वे करने के लिए भेजा जाएगा।  इस पर सभी समस्त कार्यकर्ताओं ने सहमति जताई।

विश्व हिंदू संघ के गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि यह दुखद है कि गोकशी की घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा कि हालांकि पिछली सरकारों की अपेक्षा भाजपा सरकार में गोकशी की घटनाओं में काफी कमी आई है। लेकिन ये बिल्कुल खत्म होनी चाहिए। इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय