Monday, April 28, 2025

एनसीआर में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, पारे गिरावट आने से बढ़ेगी सर्दी

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बीते दो दिन से लोगों को तेज धूप देखने को मिल रही थी। इससे लोगों ने महसूस किया कि अब सर्दी जा रही है। लेकिन गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ली और लोगों को एक बार फिर कोहरे और ठंड का एहसास करवा दिया। मौसम विभाग ने एनसीआर में एक हफ्ते तक कोहरे छाए रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई है।

 

मुज़फ्फरनगर में रेस्टोरेंट में प्रेमी जोड़े मिले आलिंगनबद्ध, घंटो के रेट पर उपलब्ध हो रही सुविधा, पुलिस ने मारा छापा

[irp cats=”24”]

 

जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होगा। 21 और 22 जनवरी को मौसम साफ हो गया था। धूप निकलने के कारण लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होने लगा था। लेकिन गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया और लोगों को सुबह के समय कोहरे देखने को मिला और सर्दी बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक, एनसीआर के लोगों का अब अगले एक हफ्ते तक कोहरे और तेज हवाओं का सामना करना पड़ेगा।

मुज़फ्फरनगर में भूमाफियाओं का खेल, पहले बनाई फर्जी वसीयत, फिर कर दी प्रोपर्टी मालिक की हत्या, DM ने शुरू कराई जांच

 

 

जिसके चलते ठंड फिर बढ़ जाएगी। 23 जनवरी को एनसीआर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 24 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। 25 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। 26, 27 और 28 जनवरी को एनसीआर में घना कोहरा छाया रहेगा।

 

मुज़फ्फरनगर में ‘योगी राज’ में भी नहीं मिल रही ‘रामयात्रा’ की मंजूरी, रामभक्तों में छाया रोष !

 

इस दिनों अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की उम्मीद है। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी कि वे लापरवाही ना बरतें। गर्म कपड़े पहने और खानपान का ध्यान रखें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय