Tuesday, April 22, 2025

पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने फांसी लगाकर जान दे दी जान

दुमका। सदर प्रखंड के डहरलंगी गांव में शुक्रवार की रात शराब पीने से मना करने पर हुए विवाद के बाद शनिवार की सुबह रूबीलाल हांसदा (35) ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी।

सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने गांव जाकर शव कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक रूबीलाल 15 दिन पहले असम में मजदूरी कर लौटा था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। तीन बच्चों का पिता रूबीलाल असम में मजदूरी करता था। घर आने के बाद लगातार शराब पी रहा था।

शुक्रवार की शाम नशे की हालत में घर आया तो पत्नी ने समझाने का प्रयास किया। उसे फिर से शराब नहीं पीने का दबाव डाला। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद घर के सभी सदस्य सो गए। शनिवार की सुबह मौका पाकर रूबीलाल ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी ने उसे लटके देखा तो शोर मचाया। घर के सभी सदस्यों ने नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घरवालों ने दोपहर को एंबुलेंस चालक को फोन कर सारी बताई। चालक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एएसआई मुश्ताक आलम पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच शव को मेडिकल कालेज अस्पताल लाये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े बेटे राहुल ने बताया कि शराब पीने को लेकर पिता की मां से कहासुनी हुई थी। सुबह उनका शव लटका मिला। एएसआइ ने बताया कि पारिवारिक कारणों की वजह से उसने जान दी है।

यह भी पढ़ें :  लखनऊ में बिजली कटौती से व्यापारी परेशान, राजनाथ सिंह से मिलकर की समस्या निदान की मांग
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय