Wednesday, March 22, 2023

मेरठ में गांजा और 12 लाख की नकदी के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। आज सोमवार को पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से डेढ़ किलो गांजा व नगदी बरामद की। पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के लोगों में हड़कंप मचा है। उधर, महिला से पूछताछ की जा रही है।

सीओ ब्रह्मपुरी सुचिता सिंह ने एसओजी टीम के साथ मिलकर सोमवार को टीपी नगर स्थित नई बस्ती में छापामारी की। इस दौरान टीम ने महिला तस्कर शशि को गिरफ्तार करते हुए डेढ़ किलो गांजा व 12.75 लाख रुपये बरामद किए। महिला तस्कर शशि के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि महिला के खिलाफ नारकोटिक्स के भी दो मुकदमे चल रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, पति की मौत के बाद पत्नी शशि ने मादक पदार्थों की तस्करी का धंधा शुरू कर दिया था। इस मामले में आरोपी महिला पहले भी जेल जा चुकी है। जेल से आने के बाद महिला ने फिर से मादक पदार्थों की तस्करी बड़े स्तर पर शुरू कर दी।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,098FollowersFollow
31,105SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय