Tuesday, April 22, 2025

मेरठ में टीपी नगर क्षेत्र में हो रही शराब की तस्करी के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

मेरठ। आज मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र में हो रही शराब की तस्करी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन जहरीली और तस्करी की शराब पर प्रतिबंध नहीं लगा सकता, तो हमको बताए। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में धड़ल्ले से गली मोहल्ले में अवैध शराब बिक रही है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस शराब तस्करों से मिली हुई है। यहीं कारण है कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आज वो कलक्ट्रेट में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को जगाने के लिए आई हैं। अगर पुलिस प्रशासन ने शराब तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं की तो वो खुद मोर्चा संभालेंगी।

बच्चे पीने लगे शराब
महिलाओं का आरोप था कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री का असर बच्चों पर भी पड़ रहा है। इससे चलते छोटे-छोटे बच्चे भी शराब पी रहे है। बच्चे शराब पीकर आपस में लड़तें हैं। जिससे बड़ों के बीच भी आए दिन झगडे़ होते रहते हैं।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि कुछ गिने चुने लोग बाहर से शराब लाकर बेचने का काम करते हैं। जबकि कुछ लोग घर पर ही नकली शराब तैयार करते हैं। महिलाओं ने कहा, कुछ ने तो अपने घर में ही शराब के गोदाम बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें :  हस्तिनापुर के विकास को लेकर एबीवीपी ने जताई चिंता, सरकार से करेंगे मांग
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय