Thursday, April 10, 2025

सहारनपुर में यशपाल सिंह पाल तीसरी बार बनाए गए मंडल अध्यक्ष

सहारनपुर (नागल)। भारतीय जनता पार्टी कोटा मंडल में यशपाल सिंह पाल को तीसरी बार अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है, उधर नागल मंडल अध्यक्ष पद पर हरीश त्यागी की ताजपोशी से भी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। ‌न काहू से दोस्ती न काहू से बैर वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए सभी से समान व्यवहार करने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी यशपाल सिंह पाल को तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी कोटा मंडल की कमान सौंपी है।
भारतीय जनता पार्टी नागल मंडल में इस बार युवा चेहरे को तरजीह देते हुए बसेडा के हरीश त्यागी को नागल मंडल अध्यक्ष बनाया है। इनके मनोनयन पर धीर सिंह, अजय अग्रवाल, रीशु भारद्वाज, मनीष अग्रवाल, अनिल त्यागी, बीर सिंह, अमित चौधरी अमित शर्मा, सनी त्यागी, बिजनेस प्रधान, अमन सिंह सैनी, कपिल डाबर, राजीव त्यागी, सारिका वालिया, राकेश सहल, उषा उपाध्याय आदि ने भाजपा हाई कमान का आभार जताते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत,दूसरा गंभीर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय