Friday, May 17, 2024

राजस्व अर्जित करने में योगी सरकार ने बनाया रिकार्ड, 1929.99 करोड़ की वृद्धि

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जन विकास कार्य,सरकार की परियोजनाओं का लाभ पात्रों को पहुंचाने और प्रदेश को उत्तम और खुशहाल बनाने के लगातार कीर्तिमान गढ़ रही है। इसके अलावा राज्य अर्जित करने में भी देश में अन्य राज्यों से अव्वल है। यह जानकारी गुरुवार को प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी।

उन्होंने बताया कि यूपी की सरकार बिना किसी भेदभाव के लगातार जनता के हित में कार्य कर रही है। बिना किसी भय के प्रदेश के व्यापारी,कारोबारी, उद्योग,दुकानदार,रेहड़ी पटरी कामगार कार्य कर रहे हैं। प्रदेश का आर्थिक विकास भी तेजी से हो रही है। प्रदेश की प्रगति में सरकार के राजस्व में वृद्धि हुई है। बीते साल 2022 में दिसंबर की अपेक्षा 2023 में दिसंबर तक सरकार के सभी विभागों में राजस्व वसूली के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने में सफलता के साथ ही भारी वृद्धि अर्जित की है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

वित्त मंत्री ने बताया कि योगी सरकार ने 2023 में दिसंबर तक राजस्व मदों में 1929.99 करोड़ की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2023-24 के दिसम्बर माह में कुल 16628.18 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 के दिसम्बर माह में 14698.19 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार 1929.99 करोड़ राजस्व अधिक प्राप्त हुआ है। राजस्व अर्जित करने वाले विभागों में जीएसटी,वैट,आबकारी,स्टाम्प एवं निबंधन,परिवहन एवं भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय