Sunday, April 27, 2025

नोएडा में किशोरी को अगवा कर युवक ने बदल डाली जन्मतिथि, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

नोएडा। कानूनी उलझनों से बचने के लिए एक युवक ने पहले किशोरी के जन्मतिथि में बदलाव किया, फिर उसको अगवा कर लिया। इस मामले में  थाना फेस-दो में एक व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उसका आरोप है कि एक युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था।

 

 

1 रुपये से 100 रुपये तक के करेंसी नोटों पर हस्ताक्षर करने वाली अकेली हस्ती थे मनमोहन सिंह

[irp cats=”24”]

 

 

 

इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की जमानत का विरोध करने के लिए कोर्ट गए तो उन्हें पता चला कि आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने धोखाधड़ी करके उसकी बेटी के जन्मतिथि को आधार कार्ड में परिवर्तित करवा लिया है। कोर्ट के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

 

 

मुज़फ्फरनगर में किसान ने खेत के चारों तरफ लगा रखे थे तार, करंट से हुई नरपहाड़े की मौत, किसान पर मुकदमा दर्ज

थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि इलाहाबास गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने अनुज कुमार, अनिल, लाला, गौरव, उत्तम, सीमा, पंकज, राजेश, शिवपाल और आधार संशोधन केंद्र के मालिक के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर धारा 363, 420, 467, 468, 471 और 120-बी के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित के अनुसार उसकी 16 वर्षीय बेटी 13 दिसंबर वर्ष 2023 को घर से लापता हो गई थी।

 

 

 

 

 

मुज़फ्फरनगर में मीरापुर पुलिस ने किया बाइक चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

 

 

पीड़ित ने 14 दिसंबर वर्ष 2023 को थाना फेस-2 पर मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़ित के अनुसार उसकी बेटी को अनुज कुमार पाल अगवा करके ले गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। वह कोर्ट में आरोपी की जमानत का विरोध करने गया तो उसे पता चला कि आरोपी अनुज पाल और उसके परिवार के अन्य लोगों ने धोखाधड़ी करके आधार संशोधन केंद्र के कर्मचारियों से मिली भगत करके उसकी बेटी की जन्मतिथि को बदलवा दिया है। उन्होंने उसके जन्म के वर्ष 2007 की जगह 2003 लिखवा दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पीड़ित के अनुसार उसकी बेटी का जन्म 2007 में हुआ। उसने कोर्ट में अपनी बेटी की मार्कशीट, ओरिजिनल आधार कार्ड आदि प्रस्तुत किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय