Saturday, April 27, 2024

सहारनपुर में युवक ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या 

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
 
 

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के सदर बाजार थानाक्षेत्र के मोहल्ला खलासी लाइन के रहने वाले एक युवक ने बीती देर रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि युवक किराये पर ई रिक्शा चलाता था। किराया नहीं देने पर बीते मंगलवार को मालिक के लोगों ने उसकी ई-रिक्शा को जब्त कर लिया था। जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खलासी लाइन के बिहारीलाल का अहाता निवासी सोनू उर्फ कमल(33) पुत्र तेजपाल किराये पर लेकर ई-रिक्शा चलाता था। उसकी पत्नी ने बताया कि उसका पति दो माह से ई-रिक्शा का किराया जमा नहीं किया था। बीते मंगलवार को मालिक के लोग उससे ई-रिक्शा छीन कर ले गए थे। उसने घर आकर पत्नी को इसकी जानकारी भी दी थी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इससे आहत होकर उसने कमरे में ही फांसी लगाकर बीती रात आत्महत्या कर ली। उधर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय