Saturday, February 22, 2025

मोरना: मारपीट में घायल युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मोरना। छह दिन पहले मोरना स्थित नॉनवेज होटल में पड़ोस के बच्चों द्वारा फर्श गंदा करने पर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए युवक मौ. हुसैन की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मुजफ्फरनगर में पेस्टीसाइड की 41 दुकानों पर कृषि विभाग की छापेमारी, 16 सैंपल लिए

भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम मोरना में बीते रविवार को जानसठ मार्ग स्थित नॉनवेज होटल के फर्श को गंदा करने के विवाद पर मारपीट हो गई थी। इस झगड़े में मौ. हुसैन, बहरोज और हारून गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था, जबकि सिर में धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल हुसैन को मेरठ रेफर किया गया था।

प्रयागराज में राकेश टिकैत ने संगम में किया स्नान,कहा – किसानों की समस्याओं के प्रति सरकार उदासीन

हारून की तहरीर के आधार पर पुलिस ने होटल संचालक गुलजार, मोनू अनस और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मौ. हुसैन की हालत गंभीर बनी हुई थी, और शुक्रवार को मेरठ अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस घटना से उसके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अपने पीछे माता खातून, पत्नी शाहना और तीन पुत्रों हारान (17 वर्ष), आहद (13 वर्ष) और अफ़्फान (10 वर्ष) को छोड़ गया है।

मुजफ्फरनगर के सुजडू में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, चार घायल, एक की हालत गंभीर, मेरठ रैफर

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय