Wednesday, May 7, 2025

नोएडा में घर की बालकनी के पांचवी मंजिल से गिरी 5 वर्षीय छात्रा, मौत

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-76 में रहने वाली एक 5 वर्षीय बच्ची अपने घर की बालकनी से खेलते समय नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत की सूचना के बाद वह जिस स्कूल में पढ़ती थी, उस स्कूल में आज छुट्टी कर दी गई है। इस घटना की सूचना मृतका के परिजनों ने अभी तक पुलिस को नहीं दी है।
 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-76 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली सानवी 5 वर्ष नामक बच्ची सेक्टर-116 स्थित किडजी प्ले स्कूल में पढ़ती थी। बताया जाता है कि बीती रात को वह अपने घर की पांचवी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गई। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वह वेंटिलेटर पर थी, आज तड़के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के सूचना के बाद स्कूल ने आज बच्चों की छुट्टी कर दी है। बच्ची के परिजनों ने अभी तक पुलिस को इस मामले की सूचना नहीं दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय