Friday, April 11, 2025

मुज़फ्फरनगर में एआरटीओ कार्यालय के आरआई निलंबित, लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध

मुजफ्फरनगर। एआरटीओ कार्यालय में तैनात आरआई अनुराग वर्मा को शिकायत व काम में लापरवाही बरते जाने पर निलंबित कर लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। अनुराग वर्मा लगभग पिछले चार साल से यहां एआरटीओ कार्यालय में आरआई के पद पर तैनात थे।

वह मेरठ के रहने वाले हैं। उन पर पिछले समय में कार्य को सही प्रकार से न करने का आरोप भी लगता रहा था। किसी मामले में उनकी मुख्यालय ने जांच पड़ताल की और इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। उन्हें फिलहाल लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए समय भी दिया गया है।

आरटीओ सहारनपुर देवमणी भारती ने भी मंगलवार को मुजफ्फरनगर एआरटीओ कार्यालय में पहुंच कर अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली। आरटीओ सहारनपुर देवमणि भारती ने आरआई के निलंबन व मुख्यालय से संबद्ध करने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में 'मोदी कुर्ता' पहनकर मुस्लिम मौहल्ले में जाना पड़ा भारी, 2 युवकों ने पीटा, मोदी-योगी को दी गाली
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय