Tuesday, April 1, 2025

बिजनौर में तेज रफ्तार बाइक रिक्शा से टकराई, मां-बेटे की मौत

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक की रिक्शा से टक्कर होने से मां-बेटे की मौत हो गई। रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा धामपुर थाना क्षेत्र के हैजरी गांव के पास हुआ।

अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मार्शल ने बताया कि थाना अंतर्गत हैजरी गांव के पास गुरुवार को एक बाइक ने विपरीत दिशा से आ रही रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां नईमा (40) और उसका बेटा अलकैफ (20) की मौत हो गई। रिक्शा चालक हरिकिशन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय